फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mission Majnu Trailer: 6 फरवरी को कियारा से शादी को लेकर सिद्धार्थ से हुआ सवाल, पढ़िए क्या बोले ‘शेरशाह’

Mon, 09 Jan 2023 08:23 PM IST
प्रियंका नेगी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 09 Jan 2023 08:23 PM IST
विज्ञापन
Mission Majnu Sidharth Malhotra asked about marriage with Kiara Trailer launch event of rashmika mandanna film
मिशन मजनू' ट्रेलर लांच इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी दोस्त कियारा आडवाणी के साथ होने वाली संभावित शादी की वजह से सुर्खियों में हैं। चर्चा यही है कि दोनों 6 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लेकिन, अपनी फिल्मों के प्रचार और वेब सीरीज की शूटिंग में व्यस्त सिद्धार्थ अब भी इस मसले पर गौतम बने हुए हैं। सोमवार को मुंबई में सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'मिशन मजनू' का ट्रेलर लांच हुआ। जब ट्रेलर लांच के अवसर पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना से उनके अगले मिशन के बारे में पूछा गया तो दोनों ने शरमाते हुए सवाल को नजर अंदाज करते हुए कहा कि अभी तो असली मिशन 'मिशन मजनू' ही है। रश्मिका भी इन दिनों अपने रिश्तों को लेकर काफी चर्चा में हैं।

Mission Majnu Sidharth Malhotra asked about marriage with Kiara Trailer launch event of rashmika mandanna film
मिशन मजनू' ट्रेलर लांच इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिद्धार्थ मल्होत्रा काफी समय से कियारा आडवाणी के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं तो वहीं रश्मिका मंदाना का भी नाम पिछले कुछ दिनों से विजय देवरकोंडा से साथ जुड़ रहा है। कुछ दिनों पहले ही विजय और रश्मिका मालदीव में छुट्टियों के लिए गए थे। दोनों ने एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम भी बिताया। रश्मिका मंदाना ने कभी भी विजय देवरकोंडा के साथ अपने रिश्ते को नहीं स्वीकार किया। विजय देवरकोंडा को वह अपना अपना दोस्त ही मानती है 'मिशन मजनू' के ट्रेलर लांच के दौरान जब रश्मिका मंदाना से विजय देवरकोंडा के साथ उनके रिश्ते के बारे में सवाल किया किया, तो रश्मिका मंदाना ने सवाल को टाल दिया।

यह भी पढ़ें: ‘हमराज’ के गाने हिट हुए तो महेंद्र कपूर ने दिन भर नहीं पिया पानी, जानिए कहां करते रहे जाप

Mission Majnu Sidharth Malhotra asked about marriage with Kiara Trailer launch event of rashmika mandanna film
मिशन मजनू' ट्रेलर लांच इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिद्धार्थ मल्होत्रा से उनके रिश्ते की बात चली तो वह बोले कि इस बारे में 20 जनवरी के बाद बात करेंगे। 16 जनवरी को सिद्धार्थ मल्होत्रा का जन्मदिन है और उनकी फिल्म 'मिशन मजनू' 20 जनवरी नेटफ्लिक्स पर  रिलीज हो रही है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा, 'मिशन मजनू' मेरी तरफ से मेरे फैंस को तोहफा है। मैं चाहता हूं, मेरे फैंस जितना प्यार मुझे करते है, उतना ही प्यार इस फिल्म को भी दें।’ फिर घूमफिरकर वह अपनी उसी लाइन पर लौट आए जो वह इस फिल्म के प्रचार में लगातार बोल रहे हैं कि, ‘मैं 70 के दशक की फिल्मों का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं और मेरी यह फिल्म भी 70 के दशक के कहानी के इर्द गिर्द घूमती है।'

यह भी पढ़ें: खेसारी लाल ने इंटरनेट पर गिराई 'बिजुरिया', वायरल हो रहा गाना, व्यूज तीन मिलियन के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
Mission Majnu Sidharth Malhotra asked about marriage with Kiara Trailer launch event of rashmika mandanna film
मिशन मजनू' ट्रेलर लांच इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'मिशन मजनू' में सिद्धार्थ मल्होत्रा रॉ एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि इस किरदार के लिए उन्हें क्या तैयारी करनी पड़ी। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा, 'शूटिंग से पहले हम फिल्म के निर्देशक शांतनु बाग्ची के साथ स्क्रिप्ट की रीडिंग पर बैठे थे। उसी समय किरदार को लेकर जो हमें ब्रीफ दिया गया, वही हमारी इस फिल्म के लिए थी। इस फिल्म के लिए मुझे स्कूटर और सिलाई की मशीन चलानी सीखनी पड़ी, यह मेरे लिए काफी अलग अनुभव रहा है।'

यह भी पढ़ें: 'अवतार 2' ने तोड़ा एवेंजर्स का रिकॉर्ड और तुनिशा केस में आया नया मोड़, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

विज्ञापन
Mission Majnu Sidharth Malhotra asked about marriage with Kiara Trailer launch event of rashmika mandanna film
रश्मिका मंदाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रश्मिका मंदाना की फिल्म 'मिशन मजनू' थिएटर में रिलीज ना होकर सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स रिलीज हो रही है। रश्मिका मंदाना कहती हैं, 'नेटफ्लिक्स पर अपनी डेब्यू को लेकर बहुत ही उत्साहित हूं।' 'मिशन मजनू' ने रश्मिका मंदाना ने दिव्यांग नसरीन का किरदार निभाया है। इस किरदार की तैयारी को लेकर रश्मिका मंदाना कहती हैं, 'एक हफ्ते तक मैंने इस किरदार का अभ्यास किया। आंख बंद करके मैं आस पास के चीजों को महसूस कर रहीं थी, तब समय में आया कि इस किरदार को कैसे निभा सकती हूं।'

यह भी पढ़ें: 'अवतार 2' ने तोड़ा एवेंजर्स का रिकॉर्ड और तुनिशा केस में आया नया मोड़, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed