{"_id":"6374d3cadf9c6c6c2b72bc69","slug":"mister-mummy-box-office-collection-prediction-ritesh-deshmukh-film-release-date-cast-story-advance-booking","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mister Mummy: मिस्टर मम्मी में रितेश देशमुख निभाएंगे अब तक का सबसे अलग किरदार, जानें फिल्म से जुड़ी अहम बातें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mister Mummy: मिस्टर मम्मी में रितेश देशमुख निभाएंगे अब तक का सबसे अलग किरदार, जानें फिल्म से जुड़ी अहम बातें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Wed, 16 Nov 2022 06:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मिस्टर मम्मी
- फोटो : insta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने अपने करियर में हर तरह के किरदार अदा किए हैं लेकिन सबसे ज्यादा उन्हें कॉमेडी रोल में पसंद किया गया है। इस समय अभिनेता अपनी आगामी फिल्म मिस्टर मम्मी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में वह अब तक का सबसे अलग किरदार निभाने वाले हैं। वहीं फिल्म 'तेरे नाल लव हो गया' के बाद से एक बार फिर से रितेश देशमुख पत्नी जेनेलिया डिसूजा के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते दिखाई देंगे। तो चलिए 'मिस्टर मम्मी' की रिलीज से पहले जान लेते हैं, इससे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 5
मिस्टर मम्मी
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'मिस्टर मम्मी' में रितेश देशमुख एक सनकी पीटी शिक्षक अमोल की भूमिका में हैं, जबकि जेनेलिया उनकी पत्नी गुग्लू की भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा फिल्म में जाने-माने अभिनेता मंजेश मांजेकर डॉक्टर के किरदार में हैं। जैसा की इसके नाम से ही पता चल रहा है कि फिल्म एक अलग मुद्दे पर आधारित है और साथ ही यह दर्शकों को जमकर गुदगुदाएगी।
3 of 5
मिस्टर मम्मी
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता रितेश देशमुख ने अब तक कई बार महिलाओं का किरदार अदा किया है लेकिन 'मिस्टर मम्मी' में वह एक ऐसे पुरुष की भूमिका में हैं, जो प्रेग्नेंट हो जाता है। पीटी टीचर यानी रितेश देशमुख अपनी समस्याएं लेकर डॉक्टर के पास जाता है और उसी दौरान वहां पर एक गर्भवती महिला भी पहुंचती है और डॉक्टर को अपनी समस्याएं बताती है। इस पर अमोल बने रितेश देशमुख भी इस तरह की दिक्कतें महसूस करने की बात बताते हैं। वहीं फिल्म में अमोल की पत्नी गुग्लू भी प्रेग्नेंट दिखाई जाएगी। इसी तरह से एक मुद्दे को लेकर फिल्म में कॉमेडी का तड़का लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मिस्टर मम्मी
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता रितेश देशमुख की कॉमेडी की दर्शकों को हंसाहंसा कर लोट-पोट कर देती है, इसमें कोई दो राय नहीं है लेकिन इसी दिन अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' भी रिलीज हो रही है और इसके पहले भाग के बाद से ही दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में 'मिस्टर मम्मी' को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर मिलेगी। फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि दर्शकों को कॉमेडी लुभाती है या फिर क्राइम सस्पेंस थ्रिलर।
विज्ञापन
5 of 5
मिस्टर मम्मी
- फोटो : insta
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
कॉमेडी ड्रामा 'मिस्टर मम्मी' का निर्देशन शाद अली द्वारा किया गया है वहीं यह फिल्म टी-सीरीज, शिव अनंत और शाद अली द्वारा निर्मित है। पहले यह फिल्म 11 नवंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब यह 18 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।