फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mithoon Birthday: प्यारेलाल के भतीजे को विरासत में मिला संगीत का हुनर, सात साल की उम्र से शुरू किया सफर

Sat, 11 Jan 2025 12:25 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 11 Jan 2025 12:25 PM IST
सार

म्यूजिक कंपोजर मिथुन आज 11 जनवरी को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। मिथुन मशहूर संगीतकार, गायक और गीतकार हैं। उन्हें संगीत की प्रतिभा विरासत में मिली। उनका जन्म संगीत और सुर-ताल में रचे-बसे परिवार में हुआ।

विज्ञापन
Mithoon Birthday: Know more about film music director lyricist composer career family and life
मिथुन - फोटो : अमर उजाला

आज कंपोजर मिथुन का जन्मदिन है। मिथुन का जन्म 11 जनवरी 1985 को मुंबई में हुआ। संगीतकारों के परिवार में जन्मे मिथुन के दादा पंडित रामप्रसाद शर्मा लोकप्रिय संगीत शिक्षक थे, जिन्होंने कई गायक संगीतकारों को संगीत की तालीम दी। उनके पिता, नरेश शर्मा मशहूर धवनि-संयोजक रहे। उन्होंने लगभग 200 फिल्मों में काम किया। मिथुन के चाचा प्यारेलाल रामप्रसाद शर्मा लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल जोड़ी में एक थे। दादा, पिता और चाचा के नक्शे कदम पर चलते हुए मिथुन ने भी सात साल की उम्र में रिकॉर्डिंग स्टूडियो जाना शुरू कर दिया था। 

Mithoon Birthday: Know more about film music director lyricist composer career family and life
मिथुन - फोटो : इंस्टाग्राम

11 साल की उम्र से ली संगीत की तालीम
मिथुन की उम्र जब महज सात साल थी तो उन्होंने अपने पिता नरेश शर्मा के साथ रिकॉर्डिंग स्टूडियो जाना शुरू किया। 11 साल की उम्र में उन्होंने संगीत सीखना शुरू किया। मिथुन के पिता अक्सर अपने कामों में व्यस्त रहा करते तो उन्होंने शुरुआत से ही मिथुन को अपने परिचित लोगों को पास संगीत की तालीम लेने भेजना शुरू किया। हालांकि, व्यस्तता से समय निकालकर वे खुद भी मिथुन की बनाई हुई धुनों को सुनते और फिर उनकी समीक्षा करते। 

Mithoon Birthday: Know more about film music director lyricist composer career family and life
मिथुन - फोटो : इंस्टाग्राम

'तेरे बिन' गाने से मिली लोकप्रियता
मिथुन ने साल 2005 में अपने करियर की शुरुआत पुनर्निर्मित गीतों से की। मिथुन ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में फिल्म जहर के गाने वो लम्हे की कंपोजिंग के साथ की थी। मिथुन को सफलता 'तेरे बिन' गाने से मिली, जिसे आतिफ असलम ने गाया था। इस फिल्म के लिए उन्हें उनका पहला स्टारडस्ट पुरस्कार भी मिला। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा। मिथुन ने 2007 में अनवर फिल्म के लिए गीत बनाए, जिन्हें खूब सराहा गया। मिथुन ने कई फिल्मों का म्यूजिक दिया और मिथुन को इन पर प्रतिक्रियाएं मिलनी शुरू हुईं।


ये खबर भी पढ़ें:
Game Changer Review: ‘आरआरआर’ वाला जादू दोहराने से चूके राम चरण, भ्रष्टाचार की एक और कहानी लाए निर्देशक शंकर

विज्ञापन
विज्ञापन
Mithoon Birthday: Know more about film music director lyricist composer career family and life
मिथुन - फोटो : इंस्टाग्राम

आशिकी 2 के गाने ने दिलाई खूब शोहरत
साल 2013 में मिथुन को 'आशिकी 2' के गाने 'तुम ही हो' के लिए काफी ज्यादा लोकप्रियता मिली। इस गाने के लिए उन्हें उस साल सर्वश्रेष्ठ संगीतकार के फिल्मफेयर, आइफा, जीआईएमए, जी सिने और मिर्ची म्यूजिक समेत कई पुरस्कारों से नवाजा गया। इसके बाद यारियां तथा सम्राट एंड कंपनी जैसी कुछ फिल्मों में एक-दो गाने बनाने के बाद मिथुन ने साल 2014 में 'एक विलन' फिल्म में संगीत दिया, जिसमें उनके बनाये गाने 'बंजारा', 'जरुरत' और 'हमदर्द' हिट रहे। मिथुन ने इसके अलावा अलोन, आल इज वेल, कयामत से कयामत, ट्रैफिक और शिवाय, हाफ गर्लफ्रेंड, कबीर सिंह, राधे श्याम और शमशेरा जैसी फिल्मों के लिए गाने तैयार किए।
 

ये खबर भी पढ़ें:
Sonu Sood: शाहरुख खान या सलमान खान...किसके साथ काम करना पसंद करते हैं सोनू सूद? वजह बताकर शेयर किया नाम

विज्ञापन
Mithoon Birthday: Know more about film music director lyricist composer career family and life
पलक मुच्छल, मिथुन - फोटो : सोशल मीडिया

पलक मुच्छल से रचाई शादी
मिथुन ने पलक मुच्छल से शादी रचाई है। पलक ने चैरिटी के लिए गानों से शुरुआत की और अपने प्राइवेट एलबम निकाले। इसके अलावा पलक ने आशिकी 2, आर... राजकुमार, जय हो, किक, गब्बर इज बैक, बाहुबलीः द बिगनिंग, प्रेम रतन धन पायो, एम.एस. धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी के लिए गाने गाए हैं। पलक और मिथुन साल 2022 में शादी के बंधन में बंधे।

ये खबर भी पढ़ें:
Ramayana: आ गया 'रामायण' का ट्रेलर, एनिमेटेड फिल्म में देखें राम के वनवास गमन से लेकर राम-रावण युद्ध की कहानी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed