सब्सक्राइब करें

ये हैं मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी, खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को भी देती हैं मात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 18 Dec 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
Mithun Chakraborty daughter Dishani looks gorgeous in black dress photos got viral
दिशानी चक्रवर्ती की वायरल तस्वीरें - फोटो : Instagram

बॉलीवुड में इन दिनों स्टार किड्स का जादू छाया हुआ है। आए दिन स्टार किड्स की फिल्में बॉलीवुड में धमाल मचा रही हैं। हालांकि बहुत से स्टार किड्स ऐसे भी हैं जिन्होंने अभी तक पर्दे पर कदम भी नहीं रखा है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले बहुत हैं। इस लिस्ट में मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती का नाम भी शामिल हैं जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल होती हैं। हाल ही में दिशानी ने ब्लैक ड्रेस में फोटोशूट करवाया है और फैंस उनकी खूबसूरती के दीवाने हुए जा रहे हैं।

Trending Videos
Mithun Chakraborty daughter Dishani looks gorgeous in black dress photos got viral
दिशानी चक्रवर्ती की वायरल तस्वीरें - फोटो : Instagram

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें
 
हाल ही में दिशानी ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। दिशानी इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्लैक कोट और पैंट पहना हुआ और न्यूट्रल पोज देती नजर आ रही हैं। फैंस को दिशानी का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mithun Chakraborty daughter Dishani looks gorgeous in black dress photos got viral
दिशानी चक्रवर्ती की वायरल तस्वीरें - फोटो : Instagram

मिथुन चक्रवर्ती की लाडली दिशानी बहुत जल्द बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं। उन्होंने अभी तक फिल्मों से डेब्यू भी नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। दिशानी अपनी तस्वीरों के चलते अक्सर चर्चा में आ जाती हैं।

Mithun Chakraborty daughter Dishani looks gorgeous in black dress photos got viral
दिशानी चक्रवर्ती की वायरल तस्वीरें - फोटो : Instagram

दिशानी के स्टाइल और खूबसूरती से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो बॉलीवुड में दूसरी एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर देने वाली हैं। दिशानी ना सिर्फ सुंदर हैं बल्कि उनका फैशन सेंस भी काफी अच्छा है। मिथुन की लाडली फिल्मी परिवार में पली बढ़ी हैं, ऐसे में उनकी रुचि हमेशा से फिल्मों की ओर ही रही है। वो सलमान खान को बहुत पसंद करती हैं और उनकी फैन हैं।

विज्ञापन
Mithun Chakraborty daughter Dishani looks gorgeous in black dress photos got viral
दिशानी चक्रवर्ती की वायरल तस्वीरें - फोटो : Instagram

इन दिनों दिशानी न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी से एक्टिंग कोर्स कर रही हैं। वो कई शॉर्ट फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। बता दें कि दिशानी को मिथुन चक्रवर्ती ने गोद लिया था और वो घर में सबकी लाडली हैं। दिशानी के पढ़ाई से लेकर करियर तक में उनके पिता मिथुन हमेशा उनका साथ देते हैं। उम्मीद है कि जल्द ही दिशानी अपनी पढ़ाई पूरी कर लेंगी और फिल्में करती नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed