फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bad Boy: नमोशी के सामने ही भावुक हो गए पिता मिथुन चक्रवर्ती, बोले- हां, इसलिए हूं मैं सबसे बुरा पिता!

Fri, 14 Apr 2023 07:36 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Fri, 14 Apr 2023 07:36 PM IST
विज्ञापन
Mithun Chakraborty gets emotional for Namashi reveals how he inspires son for rajkumar santoshi film bad boy
नमोशी, मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फुटपाथ से उठकर देश के सबसे बड़े वैयक्तिक आयकरदाता रहे अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की शोहरत उनके आने से पहले हर मौके पर पहुंच जाती है। अपने बेटे के साथ वह शुक्रवार को मुंबई में दिखे फिल्म ‘बैड बॉय’ के लिए हुए एक खास कार्यक्रम में। इसी कार्यक्रम में फिल्म के निर्देशक राजकुमार संतोषी ने खुलासा किया कि नमोशी की फिल्म के सेट पर मिथुन चक्रवर्ती पहली बार कब आए थे और क्यों वह आज भी मिथुन की इतनी इज्जत करते हैं। इस मौके पर मिथुन भी भावुक दिखे। वह बोले, ‘मैं एक बहुत ही बुरा पिता हूं!’

Mithun Chakraborty gets emotional for Namashi reveals how he inspires son for rajkumar santoshi film bad boy
नमोशी, मिथुन चक्रवर्ती, अमरीन, राजकुमार संतोषी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘बैड बॉय’ के इस कार्यक्रम के दौरान मिथुन से पूछा गया कि वह बेटे को एक कलाकार के तौर पर क्या सीख देते हैं, उन्होंने कहा, 'मैं कभी भी सीख देने में विश्वास नहीं करता हूं। हमेशा एक सलाह देता हूं कि एक अच्छा कलाकार बनने से पहले अच्छा इंसान बनना, क्योंकि जो अच्छा इंसान नहीं है वो अच्छा कलाकार बन ही नहीं सकता। मैं एक अजीबोगरीब पिता हूं, जो अपने बेटे से कहता रहता है कि अपने हिस्से की लड़ाई खुद लड़ो। एक पिता के तौर मैं हमेशा आपके साथ खड़ा हूं, लेकिन काम में अपने हिस्से का संघर्ष आपको खुद ही करना पड़ेगा, क्योंकि आगे कि दुनियां तुम्हें खुद ही देखनी है। तो इस तरह से देखा जाए तो मैं बहुत बुरा पिता हूं।'

Aahana Kumra: अहाना कुमरा को दो वर्षों से इंडस्ट्री में नहीं मिला है काम, एक्ट्रेस ने खोली बॉलीवुड की पोल

Mithun Chakraborty gets emotional for Namashi reveals how he inspires son for rajkumar santoshi film bad boy
बैड बॉय के सेट पर टीम के साथ मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मिथुन की बात को आगे बढ़ाते हुए फिल्म ‘बैड बॉय’ के निर्देशक राजकुमार संतोषी ने कहा 'इस समय यह बात कहनी बहुत जरूरी है क्योंकि दादा (मिथुन) को तो हम बहुत पहले से जानते हैं और यह बात एकदम सच है कि दादा (मिथुन) ने मुझे कभी फोन नहीं किया कि नमोशी का ध्यान रखो या कुछ भी। यहां तक कि वह कभी सेट पर भी नहीं आए। एक बार फिल्म के सेट के रास्ते से जा रहे थे और मैंने रोक लिया तब वो पहली बार फिल्म ‘बैड बॉय’ के सेट पर आए। और तभी पहली बार दादा ने मुझसे नमोशी के काम के बारे में पूछा।'

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर ने पिता ऋषि कपूर को बताया शानदार, बोले- दुनियादारी उन्हीं से सीखी है

विज्ञापन
विज्ञापन
Mithun Chakraborty gets emotional for Namashi reveals how he inspires son for rajkumar santoshi film bad boy
नमोशी, मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं जब नमोशी से पूछा गया कि पिता के तौर पर मिथुन कैसे हैं, उन्होंने कहा 'मैं यह कहना चाहूंगा कि पापा घर पर हमें बहुत प्यार करते हैं, परेशान करते हैं और वह दुनिया के सबसे अच्छे कुक्स में से एक हैं। जब भी यह बाहर शूटिंग करने जाते हैं, हम इनके खाने का इंतजार करते हैं। पिता के तौर पर वह हमेशा मेरी हिम्मत रहे हैं। आज ही इन्होंने मुझसे कहा कि जितनी तारीफ मिल रही है उसको लो, लेकिन अगली फिल्म के लिए लगातार मेहनत करते रहो।’

Palak Tiwari: 'मुझे उसके साथ घूमना-फिरना पसंद है, वह..' पलक ने इब्राहिम अली खान और अपने रिश्ते पर दिया हिंट!

विज्ञापन
Mithun Chakraborty gets emotional for Namashi reveals how he inspires son for rajkumar santoshi film bad boy
बैड बॉय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आपको बता दें कि हाल ही में 'बैड बॉय' का नया गाना आया है, जिसको दर्शकों से खूब प्रशंसा मिल रही है। इसी के साथ नमोशी लगातार अपनी फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं। शुक्रवार के कार्यक्रम में उनके साथ फिल्म की हीरोइन अमरीन सहित, फिल्म के निर्देशक राजकुमार संतोषी और प्रोड्यूसर साजिद कुरैशी भी मौजूद थे। फिल्म 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Sanjay Dutt: संजय दत्त ने KGF 2 की एनिवर्सरी पर लिखा पोस्ट, यश को बताया भाई, सभी का किया शुक्रिया अदा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed