फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pooja Hegde: 'सर्कस' के फ्लॉप होने पर पूजा हेगड़े ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैंने फिल्म में काम कर बहुत कुछ सीखा

Fri, 14 Apr 2023 06:44 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 14 Apr 2023 06:44 PM IST
विज्ञापन
Pooja Hegde Kisi Ka Bhai Kisi Ki jaan actress opens on Cirkus box office failure People appreciated me in film
पूजा हेगड़े - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म तक धमाल मचाने वाली खूबसूरत अभिनेत्री में से एक पूजा हेगड़े इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह इस समय अपनी आगामी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की वजह से चर्चाओं में बनी हुई हैं। फिल्म में सलमान खान के साथ पहली बार काम कर रहीं पूजा हेगड़े 'किसी का भाई किसी की जान' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। ऐसे में अभिनेत्री लगातार इंटरव्यू दे रही हैं। एक ऐसे ही इंटरव्यू में पूजा हेगड़े ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई अपनी आखिरी फिल्म 'सर्कस' के फ्लॉप होने पर खुलकर बात की है। तो चलिए जानते हैं पूजा हेगड़े ने रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म के बारे में क्या कहा..

Pooja Hegde Kisi Ka Bhai Kisi Ki jaan actress opens on Cirkus box office failure People appreciated me in film
रणवीर सिंह और पूजा हेगड़े - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रोहित शेट्टी निर्देशित और रणवीर सिंह स्टारर 'सर्कस' ने बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन किया था। दिसंबर में रिलीज हुई फिल्म ने टिकट खिड़की पर 40 करोड़ रुपये से भी कम की कमाई की थी, जो सबकी उम्मीदों से काफी कम थी। एक इंटरव्यू में, पूजा ने कहा कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के फ्लॉप होने के बाद वह काफी परेशान थीं। उन्होंने कहा, 'क्या सर्कस के फ्लॉप होने ने मुझे परेशान किया? हां, थोड़ा सा, क्योंकि यह मेरी फिल्म थी। लेकिन जिस तरह से मैं इसे देखती हूं, मैंने इससे सिर्फ सीखा है।'

Pooja Hegde Kisi Ka Bhai Kisi Ki jaan actress opens on Cirkus box office failure People appreciated me in film
पूजा हेगड़े - फोटो : insta

वह आगे बोलीं, 'मुझे रोहित शेट्टी और जॉनी लीवर, संजय मिश्रा जैसे कॉमेडी के दिग्गजों के साथ काम करने का मौका मिला। इसलिए मुझे लगता है कि कुल मिलाकर यह बहुत अच्छी बात थी और लोगों ने फिल्म में मेरी सराहना की थी। मैं रोहित सर को एक इंसान के रूप में प्यार करती हूं। वह एक महान व्यक्ति हैं। तो कुल मिलाकर, मुझे लगता है कि मैं इस फिल्म को करके एक विजेता रही हूं।'
Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर ने पिता ऋषि कपूर को बताया शानदार, बोले- दुनियादारी उन्हीं से सीखी है

विज्ञापन
विज्ञापन
Pooja Hegde Kisi Ka Bhai Kisi Ki jaan actress opens on Cirkus box office failure People appreciated me in film
पूजा हेगड़े - फोटो : social media

आपको बता दें, 'सर्कस' पूजा की पहली फ्लॉप फिल्म नहीं है। उन्होंने पहले प्रभास के साथ 'राधे श्याम' में अभिनय किया था। 300 करोड़ रुपये से अधिक के बड़े बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत भी वसूल नहीं कर सकी थी। फिल्म के खराब प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए, अभिनेत्री ने कहा था, 'मैं इस बात से खुश थी कि लोग फिल्म में मेरी सराहना कर रहे थे। यह कहने के अलावा कि पूजा हेगड़े सुंदर दिखती हैं, वे मेरे प्रदर्शन के बारे में भी बात कर रहे थे। एक अभिनेता के रूप में मैंने वास्तव में कैसे सुधार किया है।'

विज्ञापन
Pooja Hegde Kisi Ka Bhai Kisi Ki jaan actress opens on Cirkus box office failure People appreciated me in film
सलमान खान-पूजा हेगड़े - फोटो : social media

आपको बता दें, पूजा हेगड़े ने साल 2012 में आई तमिल फिल्म 'मुगामूडी' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। वहीं बॉलीवुड में पूजा ने साल 2016 में आई फिल्म 'मोहन जोदारो' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में थे। पूजा हेगड़ा 'किसी का भाई किसी की जान' फिल्म में भाग्यलक्ष्मी का किरदार निभा रही हैं। फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित आगामी फैमिली एंटरटेनर 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Sheezan Khan: 'एक रोज शाम तन्हा, फिर तेरी कहानी याद..' तुनिशा की यादों में खोए शीजान, कविता लिख कही दिल की बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed