फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mithun Chakraborty: पद्म भूषण जीतने पर मिथुन चक्रवर्ती की प्रतिक्रिया आई सामने, कहा- 'बहुत तकलीफ के बाद जब...'

Fri, 26 Jan 2024 09:47 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 26 Jan 2024 09:47 PM IST
सार

पद्म पुरस्कारों का एलान कर दिया गया है। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर मिथुन चक्रवर्ती, दिवंगत तमिल अभिनेता विजयकांत और गायिका ऊषा उत्थुप को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 

विज्ञापन
Mithun Chakraborty reacted to Winning Padma Bhushan Award thanked his fans actor Son Namashi Shared Video
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

पद्म पुरस्कारों का एलान कर दिया गया है। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, दिवंगत तमिल अभिनेता विजयकांत और गायिका ऊषा उत्थुप को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। बीते दिन गुरुवार, 25 जनवरी को सभी नामों की घोषणा कर दी गई। अब इसे लेकर मिथुन चक्रवर्ती का रिएक्शन सामने आया है। अभिनेता ने अपने बेटे नमाशी के सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए हासिल सम्मान पर प्रतिक्रिया दी है। 

Mithun Chakraborty reacted to Winning Padma Bhushan Award thanked his fans actor Son Namashi Shared Video
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया है। मिथुन ने इस वीडियो में कहा, 'बहुत खुशी, बहुत आनंद, सब कुछ मिला के एक ऐसी फीलिंग है जो मैं बयां नहीं कर सकता। बहुत तकलीफ के बाद जब इतना बड़ा सम्मान मिलता है तो उसकी भावना ही कुछ और होती है।' 

Hema Malini: हेमा मालिनी ने वैजयंतीमाला को बताया अपना आदर्श, चेन्नई मुलाकात की तस्वीरें साझा कर लिखा ये नोट

Mithun Chakraborty reacted to Winning Padma Bhushan Award thanked his fans actor Son Namashi Shared Video
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने आगे कहा, 'सब को धन्यवाद इतना प्यार और सम्मान देने के लिए। और मैं इस पुरस्कार को समर्पित कर रहा हूं, मेरे सारे प्रशंसकों को, भारत और दुनिया में। जो भी, जिन्होंने भी मुझे निस्वार्थ प्यार दिया है, मेरे शुभचिंतकों को, सबके लिए मैं ये समर्पित कर रहा हूं। मुझे इतना प्यार और सम्मान देने के लिए धन्यवाद।'

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Namashi Chakraborty (@namashi_chakraborty)

विज्ञापन
विज्ञापन
Mithun Chakraborty reacted to Winning Padma Bhushan Award thanked his fans actor Son Namashi Shared Video
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
नमाशी ने इससे पहले एक बातचीत में अपने पिता की इस उपलब्धि के बारे में कहा, 'मुझे लगता है कि भारत ने आखिरकार अपने ओजी हीरो को उसका हक दे दिया है। मेरे पिता ने अपने पूरे जीवन में कभी पुरस्कार नहीं मांगा। उन्होंने हमेशा अपनी योग्यता के कारण उन्हें जीता। यही बात हमें गौरवान्वित करती है।
विज्ञापन
Mithun Chakraborty reacted to Winning Padma Bhushan Award thanked his fans actor Son Namashi Shared Video
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : अमर उजाला

उनसे पूछा गया कि मिथुन और उनके परिवार को इस जीत के बारे में कैसे पता चला। इसपर नमाशी ने कहा, पिताजी अभी बेंगलुरु के पास एक दूरदराज के इलाके में शूटिंग कर रहे हैं। इसलिए, हममें से कोई भी उनके साथ नहीं है। इस सम्मान से सम्मानित किये जाने की जानकारी उन्हें पहले नहीं दी गयी थी।  कल रात करीब ग्यारह बजे जब हमें खबर मिली तो हम किसी तरह उन तक पहुंचने में कामयाब रहे। 

Dunki: सुनक सरकार पर चला शाहरुख की 'डंकी' का जादू, भारत के बाद अब ब्रिटेन की संसद में होगी फिल्म की स्क्रीनिंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed