फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बच्चे से मजाक को लेकर भड़के मिथुन चक्रवर्ती, अनुराग बासु से कह दी ऐसी बात

Wed, 15 May 2019 06:08 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 15 May 2019 06:08 PM IST
विज्ञापन
mithun chakraborty return Super Dancer 3 at happily fight with anurahanurag basu
Mithun Chakraborty - फोटो : Amar Ujala

करोड़ों दिलों पर राज करते वाले डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती मुंबई लौट आए हैं। आते ही वह एक रिएल्टी शो की शूटिंग पर पहुंचे,  जहां उनका सीधा सामना हुआ दूसरे बंगाली बाबू अनुराग बासु से। शो की एक और जज शिल्पा शेट्टी खासतौर से इस मौके के लिए डिस्को डांसर की हीरोइन जैसा भेष बनाकर आई थीं। शो की शूटिंग के दौरान जो कुछ हुआ, वह तो दर्शक इस वीकएंड पर देखेंगे, लेकिन सेट पर जो लोग मौजूद रहे, उन्होंने मिथुन वाले इस एपिसोड का जमकर मजा लूटा।

mithun chakraborty return Super Dancer 3 at happily fight with anurahanurag basu
Shilpa Shetty - फोटो : Amar Ujala

डिस्को डांसर मिथुन को समर्पित यह एपिसोड मिथुन की पुरानी यादों और उनकी फिल्मों के गीतों से भरा रहा। इस एपिसोड में जज समेत सभी प्रतियोगी डिस्को डांसर के रंग में रंगे नजर आए। सभी प्रतियोगियों ने मिथुन दा की फिल्मों के गानों पर परफॉर्म किया। इस दौरान सेट पर कुछ अलग देखने को भी मिला। मिथुन सेट पर अक्सर शांत ही रहते हैं लेकिन एकाएक वह शो के जज अनुराग बासु पर भड़क उठे।

mithun chakraborty return Super Dancer 3 at happily fight with anurahanurag basu
Anurag Basu - फोटो : Amar Ujala

दअसल हुआ यूं कि शो के प्रतियोगी तेजस ने फिल्म डिस्को डांसर के गाने डिस्को डांसर पर बेहतरीन डांस किया लेकिन अक्सर मजाक करने वाले अनुराग बासु इस पर उनकी खिंचाई करने लगे। इस बात से तेजस काफी उदास हो गए लेकिन बाद में अनुराग के बताया कि यह सिर्फ एक मजाक था। उन्होंने वास्तव में बहुत ही अच्छा डांस किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mithun chakraborty return Super Dancer 3 at happily fight with anurahanurag basu
Super Dancer - फोटो : Amar Ujala

इस बात को लेकर मिथुन भड़क उठे। बाद में माहौल को हल्का करने के लिए मिथुन ने फिल्म अशांति का अपना प्रसिद्ध डायलॉग "ए तेरी जात का बैदा मारु" बोला और तेजस को भी अनुराग के लिए यही कहने को कहा। 

विज्ञापन
mithun chakraborty return Super Dancer 3 at happily fight with anurahanurag basu
Tashkent Files - फोटो : instagram

बता दें कि मिथुन आखिरी बार फिल्म 'द ताशकंद फाइल्स' में श्याम सुंदर त्रिपाठी की भूमिका में नजर आए। यह फिल्म अब भी सिनेमाघरों में चल रही है और कमाल का कारोबार कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed