फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी से 6 दिन पहले मिथुन के बेटे पर लगा रेप का आरोप, इस एक्ट्रेस संग लेंगे सात फेरे

Tue, 03 Jul 2018 10:07 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 03 Jul 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
mithun chakraborty son mahaakshay accused of rape to marry madalsa sharma

बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी योगिता बाली और उनके बेटे महाअक्षय पर रेप का आरोप लगा है। भोजपुरी फिल्मों की एक एक्ट्रेस ने दोनों पर धोखाधड़ी, अबॉर्शन और रेप की शिकायत दर्ज कराई है। महाअक्षय चक्रवर्ती की शादी इसी महीने की 7 तारीख को होने वाली है। 

mithun chakraborty son mahaakshay accused of rape to marry madalsa sharma
मदालसा शर्मा

महाअक्षय चक्रवर्ती का रोका कुछ महीने पहले ही मदालसा शर्मा से हुआ है। मदालसा के पिता फिल्म प्रोड्यूसर-डायरेक्टर सुभाष शर्मा हैं। उनकी मां शीला शर्मा खुद भी एक एक्ट्रेस हैं। 1988 में आई फिल्म महाभारत में शीला शर्मा ने देवकी का किरदार निभाया था। इसके अलावा वो राजश्री प्रोडक्शन की हिट फिल्म 'नदिया के पार' और 'यस बॉस' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

mithun chakraborty son mahaakshay accused of rape to marry madalsa sharma

मदालसा खुद भी एक एक्ट्रेस हैं, उन्होंने साल 2009 में तेलुगू फिल्म 'फिटिंग' से डेब्यू किया था। इसके अलावा मदालसा ने कन्नड़ फिल्म 'शौर्य' में भी एक्टिंग की है। फिल्मों के अलावा मदालसा अपनी बोल्ड तस्वीरों के लिए भी जानी जाती हैं। वो आए दिन इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के लिए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mithun chakraborty son mahaakshay accused of rape to marry madalsa sharma

महाअक्षय और मदालसा की शादी ऊटी के 'होटल द मोनार्क' में होगी। शादी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों के पहुंचने की उम्मीद है हालांकि अभी तक किसी सितारे के शादी में पहुंचने की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
mithun chakraborty son mahaakshay accused of rape to marry madalsa sharma

मिथुन चक्रवर्ती ने बेटे की शादी को काफी गुपचुप तरीके से रखा है लेकिन मीडिया भी कहां पीछे रहने वाला था। ऐसे में रिपोर्ट्स की मानें तो महाअक्षय और मदालसा की सगाई मार्च में हुई थी। सगाई का फंक्शन मुंबई के मड आईसलैंड हाउस में रखा गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed