फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EXCLUSIVE: मिथुन का छोटा बेटा करने जा रहा डेब्यू, दो सुपरहिट दे चुके एक्टर संग आएगा नजर

Sat, 23 Mar 2019 05:30 PM IST
विजय जैन मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Sat, 23 Mar 2019 05:30 PM IST
विज्ञापन
Mithun Chakraborty son Namashi Chakraborty debut signed his first film along with Ayushmann Khurrana
Namashi Chakraborty Mithun Chakraborty - फोटो : instagram

मशहूर फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) के बेटे नमाशी चक्रवर्ती (Namashi Chakraborty) ने हिंदी सिनेमा में कदम रख दिया है। उनकी पहली फिल्म पिछले साल दो सुपर हिट फिल्में 'बधाई हो' और 'अंधाधुन' दे चुके अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ होगी। नमाशी ने आयुष्मान के साथ इस फिल्म की शूटिंग शुरू भी कर दी है।

Mithun Chakraborty son Namashi Chakraborty debut signed his first film along with Ayushmann Khurrana
Mimoh Namashi - फोटो : instagram

'डिस्को डांसर' और 'गन मास्टर जी 9' के उपनामों से मशहूर रहे हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती के बड़े बेटे मिमोह के बाद उनके छोटे बेटे नमाशी के हिंदी सिनेमा में करियर शुरू करने की खबरें पिछले हफ्ते से चर्चा में रही हैं। अमर उजाला को इस बारे में सूत्रों से पता चला है कि नमाशी ने अपने करियर की पहली फिल्म साइन भी कर ली है।

Mithun Chakraborty son Namashi Chakraborty debut signed his first film along with Ayushmann Khurrana
Namashi Chakraborty - फोटो : instagram

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नमाशी की पहली फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ बन रही है। फिल्म का नाम है 'आर्टिकल 15' और इसकी शूटिंग अनुभव सिन्हा इन दिनों उत्तर प्रदेश में लखनऊ और कानपुर के आसपास कर रहे हैं। फिल्म 'आर्टिकल 15' में आयुष्मान खुराना एक पुलिस अफसर का किरदार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mithun Chakraborty son Namashi Chakraborty debut signed his first film along with Ayushmann Khurrana
Namashi Chakraborty - फोटो : instagram

नमाशी को अनुभव ने फिल्म में एक ऐसे किरदार के लिए लिया है जो कहानी का रुख पूरी तरह मोड़ देता है। नमाशी के बड़े भाई मिमोह ने भी हिंदी सिनेमा में बतौर हीरो कई फिल्में की लेकिन असफल रहे। अपने पिता की सलाह पर नमाशी ने अपनी पारी बहुत सलीके से शुरू करने की प्लानिंग की है। 

विज्ञापन
Mithun Chakraborty son Namashi Chakraborty debut signed his first film along with Ayushmann Khurrana
Namashi Chakraborty - फोटो : instagram

नमाशी के करीबियों के मुताबिक वह करियर की शुरूआत में बजाय सीधे मेन लीड करने के ऐसे किरदार करेंगे जिनका कहानी में अहम स्थान हो और जिसमें अभिनय करने की पूरी गुंजाइश हो। नमाशी ने अमेरिका से फिल्म मेकिंग की पढ़ाई कुछ साल पहले ही पूरी की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed