फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीठ दर्द की बीमारी से गुजर रहे हैं मिथुन चक्रवर्ती, बेटे ने बताया अब कैसी है तबीयत

Mon, 08 Apr 2019 08:42 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 08 Apr 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
Mithun Chakraborty undergoing treatment of back pain son confirms will return to work soon
mithun chakraborty - फोटो : social media
इन दिनों देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मौत पर बनी फिल्म "द ताशकंद फाइल्स" के प्रमोशन में जुटे दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के फैंस के लिए बुरी खबर है। खबरों की मानें तो वह पीठ के दर्द से गुजर रहे हैं। वे इन दिनों केरल में अपना इलाज करवा रहे हैं। 

 
Mithun Chakraborty undergoing treatment of back pain son confirms will return to work soon
Mithun Chakraborty - फोटो : file photo
इस बात की जानकारी मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी चक्रवर्ती ने दी है। मीडिया से बात करते हुए नमाशी ने कहा, ' जब भी पापा लॉस एंजिलिस जाते हैं, तो लोग मान लेते हैं कि वह बीमार हैं। इस समय वह केरल में अपनी पीठ के दर्द की वजह से थेरेपी ले रहे हैं। वह अपनी फिल्म "द ताशकंद फाइल्स" की रिलीज से पहले मुंबई आ जाएंगे।' 
Mithun Chakraborty undergoing treatment of back pain son confirms will return to work soon
Namashi Chakraborty Mithun Chakraborty - फोटो : instagram
नमाशी चक्रवर्ती ने पिता की तबीयत की जानकारी देते हुए बताया कि मिथुन चक्रवर्ती का 90 फीसदी पीठ का दर्द ठीक हो चुका है और वह जल्द काम पर लौटने का इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत पर बनी फिल्म "द ताशकंद फाइल्स" काफी चर्चा में है। इस फिल्म का निर्देशन विवेक अग्निहोत्री कर रहे हैं। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, श्वेता बसु प्रसाद, पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती और पकंज त्रिपाठी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mithun Chakraborty undergoing treatment of back pain son confirms will return to work soon
Namashi Chakraborty - फोटो : instagram
वहीं बात करें मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी चक्रवर्ती की तो, नमाशी चक्रवर्ती जल्द ही हिंदी सिनेमा में कदम रखने वाले हैं। खबरों की मानें तो उनकी पहली फिल्म पिछले साल दो सुपर हिट फिल्में 'बधाई हो' और 'अंधाधुन' दे चुके अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ होगी। नमाशी ने आयुष्मान के साथ इस फिल्म की शूटिंग शुरू भी कर दी है।
विज्ञापन
Mithun Chakraborty undergoing treatment of back pain son confirms will return to work soon
Namashi Chakraborty - फोटो : instagram
मिथुन चक्रवर्ती के बड़े बेटे मिमोह के बाद उनके छोटे बेटे नमाशी के हिंदी सिनेमा में करियर शुरू करने की खबरें काफी समय से चर्चा में थीं। अमर उजाला को इस बारे में सूत्रों से पता चला है कि नमाशी ने अपने करियर की पहली फिल्म साइन भी कर ली है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नमाशी की पहली फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ बन रही है। फिल्म का नाम है 'आर्टिकल 15' और इसकी शूटिंग अनुभव सिन्हा इन दिनों उत्तर प्रदेश में लखनऊ और कानपुर के आसपास कर रहे हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed