सब्सक्राइब करें

OTT Weekend Watch: मनोरंजन से भरपूर रहेगा ये वीकेंड, रिलीज हो रही हैं ये फिल्में व सीरीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 18 Feb 2022 09:43 AM IST
विज्ञापन
Weekend OTT Watch List: Mithya, 83 The Film, BestSeller, Homecoming And More Ready to Release On Ott Platforms News in Hindi
ott this friday - फोटो : सोशल मीडिया

इस शुक्रवार ओटीटी पर फिल्म और वेब सीरीज का एक नया सेट रिलीज हो चुका है। इसमें बॉलीवुड के डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती की 'बेस्टसेलर' से लेकर एनर्जी स्टार रणवीर सिंह की '83' तक कई फिल्में और सीरीज शामिल है। ये शोज नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडिया, जी5 जैसे प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुके हैं। यदि आप इस हफ्ते अपने दोस्तों के साथ बिंज वॉच का प्लान बना रहे हैं, तो यहां दी गई सूची आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकती है।

Trending Videos
Weekend OTT Watch List: Mithya, 83 The Film, BestSeller, Homecoming And More Ready to Release On Ott Platforms News in Hindi
होमकमिंग - फोटो : सोशल मीडिया

होमकमिंग
ओटीटी प्लेटफॉर्म - सोनी लिव
सौम्यजीत मजूमदार द्वारा निर्मित, 'होमकमिंग' एक ड्रामा फिल्म है, जिसमें सयानी गुप्ता, प्लाबित बोरठाकुर और तुषार पांडे मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी दोस्तों के एक समूह के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पुराने रिहर्सल स्थल पर सात साल बाद मिलते हैं। यहां आने के बाद उन्हें पता चलता है कि जिस रिहर्सल हॉल से उनकी बचपन की यादें जुड़ी हैं, उस रिहर्सल हॉल को फाइव स्टार होटल में तब्दील किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekend OTT Watch List: Mithya, 83 The Film, BestSeller, Homecoming And More Ready to Release On Ott Platforms News in Hindi
83 फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

83
ओटीटी प्लेटफॉर्म - डिज्नी प्लस हॉटस्टार और नेटफ्लिक्स
कबीर खान द्वारा निर्देशित, '83' एक स्पोर्ट्स बायोग्राफिकल फिल्म है, जो नाडियाडवाला ग्रैंडसन प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है। फिल्म की कहानी भारतीय क्रिकेट टीम की 1983 विश्व कप जीत पर आधारित है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अभिनीत यह फिल्म शुक्रवार से डिज्नी प्लस हॉटस्टार और नेटफ्लिक्स पर 25 फरवरी को रिलीज होगी।

Weekend OTT Watch List: Mithya, 83 The Film, BestSeller, Homecoming And More Ready to Release On Ott Platforms News in Hindi
बंगाराजू - फोटो : सोशल मीडिया

बंगाराजू
ओटीटी प्लेटफॉर्म - 
जी5
अक्किनेनी नागार्जुन और राम्या कृष्ण अभिनीत 'बंगाराजू' एक तेलुगु अलौकिक नाटक है। फिल्म की कहानी बंगाराजू और सत्यभामा के ईद-गिर्द घूमती है। जो आए तो अपने पोते को व्यवस्थित करने के लिए थे, लेकिन बाद में अपने पवित्र मंदिर के खजाने को बचाने में जुट जाते हैं। फिल्म शुक्रवार से जी5 पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

विज्ञापन
Weekend OTT Watch List: Mithya, 83 The Film, BestSeller, Homecoming And More Ready to Release On Ott Platforms News in Hindi
बेस्टसेलर - फोटो : सोशल मीडिया

बेस्टसेलर
ओटीटी प्लेटफॉर्म - अमेज़न प्राइम वीडियो
अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ होने वाली, बेस्टसेलर एक आगामी थ्रिलर वेब सीरीज़ है, जिसका निर्देशन मुकुल अभ्यंकर ने किया है। श्रुति हासन, मिथुन चक्रवर्ती और गौहर खान अभिनीत, 'बेस्टसेलर' एक अजीब दुनिया का चित्रण करती है जहां हर क्रिया के कई अर्थ होते हैं। यह सब कुछ तबाह कर देता है, जब दो अजनबियों की जिंदगी अचानक से टकरा जाती है, जब छिपे हुए उद्देश्य और महत्वाकांक्षाएं विनाशकारी हो जाती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed