बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सोफिया हयात का नाता विवादों से जुड़ा हुआ है। सोफिया की बेडरूम वीडियो से लेकर पति के साथ इंटीमेट तस्वीरें इंटरनेट पर हंगामा मचा चुकी हैं। पहले उनके नन बन कर बोल्ड तस्वीरें शेयर करने के लिए और फिर उनके रोमानियन ब्वॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए। अब वह एक ट्रोल के सवालों का जवाब देने के लिए सुर्खियों में हैं। दरअसल एक ट्रोल ने सोफिया की फोटो पर कमेंट करते हुए ये लिख दिया था कि भारत में रेप कल्चर बढ़ाने में आपका बहुत बड़ा योगदान है। आइए आपको बताते हैं इससे पहले सोफिया किस-किस तरह के झमेले में फंस चुकी हैं।
रोहित शर्मा संग रिलेशन से लेकर पति पर हत्या की कोशिश का आरोप लगाने तक, ये हैं सोफिया हयात के 5 विवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब एक यूजर ने पूछ लिया था एक रात का रेट
सोफिया को एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर मैसेज किया था। इस ट्रोल ने एक्ट्रेस से एक रात का बुकिंग रेट पूछा था। फिर क्या था हमेशा से ही बोल्ड फोटो शेयर करके सुर्खियों में रहने वाली सोफिया ने ये अश्लील मैसेज शेयर कर दिया। सोफिया ने जवाब देते हुए कहा - 'पहले अपनी मां से और फिर अपनी बहन से.. और फिर अपनी पत्नी से पूछो। वो तुम्हें एक रात का रेट बता देंगी?'
रोहित शर्मा के साथ रिलेशनशिप का खुलासा
सोफिया ने पिछले दिनों बताया था कि वह रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और अपने रिश्तों के बारे में किताब लिख रही हैं। सोफिया ने दावा किया था कि रोहित के साथ उन्होंने काफी वक्त बिताया है और रोहित उनको डेट भी कर चुके हैं। उन्होंने बताया था 'रोहित मुझ पर दिलोंजान से मरते थे और हम दोनों में बहुत ही करीबी रिश्ता था, हमने साथ में बहुत वक्त गुजारा, लेकिन एक दिन दोस्तों के बीच उन्होंने मुझे अपना फैन बताकर परिचय दिया तो मेरा दिल टूट गया और हम दोनों में दूरियां पैदा होने लगीं।
सोफिया हयात ने पति पर लगाए थे गंभीर आरोप
सोफिया हयात ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्हें जान से मारने की कोशिश की थी। सोफिया ने बताया था कि पति व्लाद स्टैन्श्यू उन्हें जान से मारना चाहता था। इसी के चलते उन्होंने उससे अलग होने का फैसला किया और घर से निकाल दिया। सोफिया शादी के एक साल बाद पति से अलग हो चुकी हैं। उन्होंने पति को फ्रॉड बताकर घर से निकाला था।
सोफिया ने मई 2016 में खुलासा किया था कि वे नन बन गई हैं। उन्होंने अपना सिलिकॉन ब्रेस्ट भी रिमूव करवाया था। उन्होंने यह भी कहा था कि वे रातोंरात नन नहीं बनी हैं, बल्कि रिलेशनशिप में प्रताड़ित होने के कारण आखिर में उन्होंने ऐसा कदम उठाया।