{"_id":"5bfd4af8bdec2241b2773069","slug":"mohammad-aziz-was-so-upset-with-bollywood-stars-here-why","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Exclusive: गुमनामी में जी रहा था बॉलीवुड का सुपरहिट प्लेबैक सिंगर, आखिरी इंटरव्यू में उड़ेला था दर्द","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Exclusive: गुमनामी में जी रहा था बॉलीवुड का सुपरहिट प्लेबैक सिंगर, आखिरी इंटरव्यू में उड़ेला था दर्द
Tue, 27 Nov 2018 07:56 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 27 Nov 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
mohammed aziz
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुपरहिट गायक मोहम्मद अजीज ने आज दोपहर मुंबई में अंतिम सांस ली। 64 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। अचानक तबियत बिगड़ने से उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कल मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। कोलकाता से उनका परिवार मुंबई के लिए रवाना हो गया है। बता दें कि हाल ही में उन्होंने अमर उजाला को दिए इंटरव्यू में फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को लेकर अपना दर्द उड़ेला था। इंटरव्यू में उन्होंने अपने शुरुआती करियर से लेकर कैसे उनके साथ अन्याय हुआ सबका बहुत ही गमगीन तरीके से जिक्र किया.... आइए देखते हैं इंटरव्यू
2 of 9
Mohmmed Aziz
- फोटो : saregama
80 और 90 के दशक में एक से एक सुपरहिट गीत गाने वाले सुपरहिट गायक मो. अजीज ने अमर उजाला से बातचीत की। इस खास मुलाकात में उन्होंने अपने करियर के संघर्ष के बारे में बताया और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से नाराजगी भी जाहिर की। इंटरव्यू में उन्होंने अपना दुख बयां करते हुए यह भी बताया कि लोग उन्हें क्यों याद नहीं करते।
3 of 9
mohammed aziz
बता दें कि अजीज ने बताया कि जब वह साल 1982 में मुंबई आए तो उन्हें पहला ब्रेक सपन जगमोहन ने दिया था। अजीज अपने संघर्ष के दिनों में म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक के घर भी जाया करते थे। लेकिन उन्होंने बताया कि अनु भी उस दौरान बहुत संघर्ष कर रहे थे। एक दिन अनु ने अजीज को रिकॉर्डिंग रूम में बुलाया और फिल्म 'मर्द' का टाइटल सॉन्ग 'मर्द तांगेवाला' गाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
Mohmmed Aziz
- फोटो : Youtube
अजीज ने कहा कि यह गाना अमिताभ बच्चन के लिए गाया जो उनके लिए बहुत सौभाग्यशाली है। बता दें कि इसी गाने से मो. अजीज को बड़ी पहचान मिली थी। गाना मर्द तांगेवाला की रिकॉर्डिंग के दौरान डायरेक्टर मनमोहन देसाई और एक्टर शम्मी कपूर और अमिताभ भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि पहले लाइव रिकॉर्डिंग हुआ करती थी।
विज्ञापन
5 of 9
Mohammed Aziz
- फोटो : Just Dial
मेरे लिए ही नहीं गोविंदा के लिए भी है ये गाना सुपरहिट
बता दें कि 2 जुलाई 1954 को कलकत्ता में जन्मे अजीज आज भी अपने 150 साल पुराने घर में रहते हैं जो उनके ग्रेट ग्रैंड फादर का है। अजीज ने हिंदी के अलावा उड़िया और बंगला भाषा में भी कई हिट गीत गाए हैं। उनका गाया सुपरिहट गीत 'मय से ना मीना से' दुनियाभर में लोकप्रिय हुआ था। अजीज ने कहा कि यह गाना उनकी और गोविंदा की जिंदगी का सबसे सुपरहिट गाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।