फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Superstar Singer 2: विनर मोहम्मद फैज ने जीते पूरे 15 लाख, कभी पहला गाना गाने पर नाना से मिला था 10 रुपये इनाम

Sun, 04 Sep 2022 08:24 AM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Sun, 04 Sep 2022 08:24 AM IST
विज्ञापन
Mohammad Faiz wins superstar singer 2 gets cash prize of rs 15 lacs interview with amar ujala
मोहम्मद फैज बने सुपरस्टार सिंगर के विजेता - फोटो : सोशल मीडिया

म्यूजिक रियलिटी शो ‘सुपरस्टार सिंगर 2’ का यहां शनिवार रात हुए फिनाले जोधपुर, राजस्थान के मोहम्मद फैज ने जीत लिया। विनर की ट्रॉफी के साथ साथ ही उन्हें 15 लाख रुपये का नकद पुरस्कार भी मिला। ग्रैंड फिनाले पहुंचे टॉप 6 फाइनलिस्ट में फैज ने मणि, आर्यानंदा, प्रांजल , ऋतुराज और सायिशा को मात दी। मोहम्मद फैज इससे पहले साल 2018 में 'लव मी इंडिया किड्स' और 'सारेगामापा लिटिल चैंपियन' के उपविजेता रह चुके हैं। ‘अमर उजाला’ से एक खास मुलाकात में फैज ने बचपन से लेकर अब तक भगवान कृष्ण से अपने लगाव के कुछ अद्भुत किस्से साझा किए हैं।


 

Mohammad Faiz wins superstar singer 2 gets cash prize of rs 15 lacs interview with amar ujala
सुपरस्टार सिंगर के विजेता मोहम्मद फैज और अरुणिता कांजीलाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पहली बार गाने के मिले 10 रुपये 

16 फरवरी 2008 को जोधपुर में जन्मे मोहम्मद फैज को संगीत विरासत में मिला है। नाना उस्ताद शकूर खान और दादा उस्ताद वसीर खान की संगत में उन्होंने बचपन से ही संगीत सीखना शुरू किया। फैज कहते हैं, 'संगीत की धुन मेरे कानों में पहली बार बचपन में खेलते वक्त पड़ी। नानाजी और दादाजी की संगीत कक्षाओं से निकले इस संगीत को सुनकर मेरा झुकाव इस तरफ हुआ। मेरे नाना जी कहते थे, एक गाना सुनाने के बदले में 10 रुपये मिलेंगे। मैं रोज नए नए गाने याद करके उन्हें सुनता था और 10 रुपये मुझे मिलते। मुझे याद है मैंने नानाजी को ऋतिक रोशन की फिल्म 'अग्निपथ' का गीत 'अभी मुझसे कहीं' सबसे पहले सुनाया। और इसके मुझे 10 रुपये मिले थे।’

Mohammad Faiz wins superstar singer 2 gets cash prize of rs 15 lacs interview with amar ujala
सुपरस्टार सिंगर के विजेता मोहम्मद फैज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मां को दिखती थी कृष्ण की छवि

संगीत फैज को घुट्टी में मिला है। वह बताते हैं, 'बचपन में मुझे रोते से चुप कराने के लिए मां गानों का सहारा लेती थीं। मेरी मां को मुझमें कृष्ण की छवि दिखती थी। मुझे भगवान कृष्ण से काफी लगाव रहा है। जन्माष्टमी महोत्सव में मैं कृष्ण बन भी चुका हूं।' जोधपुर के एमएमएलजेडएल स्कूल में फैज नौवीं कक्षा में पढ़ रहे हैं। शो के दौरान भी वह ऑनलाइन क्लासेस लेते रहे। फैज कहते हैं, 'इस शो के दौरान मैंने अपने स्कूल के दोस्त को बहुत ही मिस किया। दोस्तों के बिना मेरी बहुत ही इमोशनल जर्नी रही है। जोधपुर जाने के बाद सबसे पहले मैं अपने स्कूल के दोस्तों से मिलूंगा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mohammad Faiz wins superstar singer 2 gets cash prize of rs 15 lacs interview with amar ujala
सुपरस्टार सिंगर के विजेता मोहम्मद फैज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हर रोज रियाज बहुत जरूरी 

मोहम्मद फैज इस समय 14 साल के है। अपने दादा और नाना से उन्होंने क्लासिकल संगीत की शिक्षा ली है। वह पियानो, गिटार, ढोलक, तबला, सितार, कीबोर्ड जैसे वाद्ययंत्र बजा लेते है। फैज कहते हैं, 'संगीत से जुड़े लोगों को हर रोज रियाज करना बहुत जरूरी है। नानाजी कहा करते हैं कि अगर 100 दिनों तक रियाज किया और एक दिन रियाज नहीं किया तो आप 100 दिन पीछे चले जाएंगे। इसलिए हर रोज रियाज करना बहुत जरूरी है। जब मैं छोटा था तब रियाज करने में बहुत आलस आता था, लेकिन अब रोज रियाज करता हूं।’ 

विज्ञापन
Mohammad Faiz wins superstar singer 2 gets cash prize of rs 15 lacs interview with amar ujala
सुपरस्टार सिंगर के विजेता मोहम्मद फैज और अरुणिता कांजीलाल परफॉर्म करते हुए - फोटो : social media

खाने पीने में परहेज की जरूरत नहीं

आम तौर पर ऐसा माना जाता है कि गायक को खाने पीने के चीज में काफी परहेज करना पड़ता है। फैज कहते हैं,  'मैंने भी देखा है कि लोग खाने पीने में बहुत परहेज करते लेकिन मैं बिल्कुल भी परहेज नहीं करता, जब शो के दौरान लोग मुझसे कहते थे कि गरम पानी पिया करो, शहद खाओ, नमक पानी से गरारे करो तो सुनकर बहुत फनी लगता था। मैं सब कुछ खाता हूं। उन लोगों को चिढ़ा चिढ़ा कर मैं आइस क्रीम, पानी पूरी और बर्फ के गोले खाता था। मैं तो रोज ठंडा पानी भी पीता हूं। मेरा मानना है कि आप अपने शरीर को जैसी आदत डालेंगे आप का शरीर वैसा ही रहेगा। आप खा पीकर शरीर को जितना खुश रखेंगे आप का गला उतना ही अच्छा होगा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed