फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rishi Kapoor: स्क्रीन पर रोमांटिक हीरो बनकर छा गए थे ऋषि कपूर, स्वेटर को बना दिया था स्टाइल स्टेटमेंट

Sun, 04 Sep 2022 08:20 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 04 Sep 2022 08:20 AM IST
विज्ञापन
Rishi Kapoor Birth Anniversary Interesting facts about actor life career who known as sweaterman of bollywood
ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर अपनी बेहतरीन अदाकारी और लुक्स के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अपने चाहने वालों के दिलों में वह हमेशा मौजूद हैं। 4 सितंबर 1952 को मुंबई में ऋषि कपूर का जन्म जाने-माने अभिनेता और निर्देशक राज कपूर के घर हुआ था। उन्होंने बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की और फिर बुलंदियों की सीढ़ियों पर चढ़ते चले गए। आज अभिनेता के जन्म दिवस के मौके पर हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं। 

Rishi Kapoor Birth Anniversary Interesting facts about actor life career who known as sweaterman of bollywood
ऋषि कपूर - फोटो : Instagram

बाल कलाकार के रूप में की शुरुआत
फिल्मी परिवेश में जन्मे ऋषि कपूर तीन साल की उम्र में पहली बार स्क्रीन पर दिखाई दिए थे। वह 1955 में रिलीज हुई फिल्म 'श्री 420' के गाने 'प्यार हुआ इकरार हुआ' में कुछ देर के लिए नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने 1973 में बतौर लीड एक्टर 'बॉबी' से अपने करियर की शुरुआत की। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। लेकिन लोगों को लगता था कि राज कपूर ने उन्हें लॉन्च करने के लिए 'बॉबी' बनाई थी। जबकि एक बार ऋषि कपूर ने बताया था कि 'मेरा नाम जोकर' के ऋण को भरने के लिए 'बॉबी' को बनाया गया था।

Rishi Kapoor Birth Anniversary Interesting facts about actor life career who known as sweaterman of bollywood
ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रोमांटिक हीरो की बनी इमेज
ऋषि कपूर ने 1973 से 2000 तक 92 फिल्मों में रोमांटिक किरदार निभाए। एक रोमांटिक होरी के रूप में उन्हें काफी पसंद किया जाता था। लड़कियां उनके क्यूट लुक्स की दीवानी थीं। उन्होंने 'दामिनी', 'नगीना', 'प्रेम रोग', 'लैला मजनू','कर्ज', 'प्रेम रोग', 'सरगम', 'दो प्रेमी', 'चांदनी' जैसी कई फिल्मों में काम किया था। वहीं, 2000 के बाद उन्होंने सपोर्टिंग रोल निभाने शुरू कर दिए। 'अग्निपथ', 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर', '102 नॉट आउट', 'कपूर एंड संस' में उनके अभिनय ने सबका दिल जीत लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishi Kapoor Birth Anniversary Interesting facts about actor life career who known as sweaterman of bollywood
नीतू कपूर और ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शादी के दौरान हो गए थे बेहोश
ऋषि कपूर ने नीतू कपूर से शादी की थी, लेकिन वह नीतू नहीं एक पारसी लड़की के प्यार में लट्टू थे। लेकिन साथ काम करते हुए नीतू और ऋषि में बहुत नोंकझोंक होती थी और धीरे-धीरे ये प्यार में बदल गई। 1980 में ऋषि कपूर ने नीतू से शादी कर ली। लेकिन अपनी शादी के दौरान ही दोनों बेहोश हो गए थे। नीतू अपने भारी लहंगे को नहीं संभाल पाईं, तो भीड़ होने की वजह से ऋषि कपूर बेहोश हो गए। दोनों की एक बेटी रिद्धिमा कपूर और बेटा रणबीर कपूर हैं।

विज्ञापन
Rishi Kapoor Birth Anniversary Interesting facts about actor life career who known as sweaterman of bollywood
ऋषि कपूर - फोटो : Social media

स्वेटरमैन कहलाते थे ऋषि कपूर
ऋषि कपूर तरह-तरह के स्वेटर्स के शौकीन थे। उन्हें स्वेटर इस हद तक पसंद थे कि उन्होंने अपनी एक भी फिल्म में अपने स्वेटर को रिपीट नहीं किया था। इस बात की जानकारी एक बार उन्होंने खुद ट्वीट कर दी थी। वहीं, फिल्मों में स्वेटर को स्टाइल स्टेटमेंट की तरह पेश करने की वजह से ही उन्हें स्वेटरमैन कहा जाने लगा था। अभिनेता के इस लुक को फैंस भी इतना पसंद करते थे कि दुकानों में खास स्वेटर और जैकेट की मांग बढ़ जाती थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed