फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saturday Box Office Report: 'कोबरा' को मिला वीकएंड का फायदा, 'सीता रामम' और 'कार्तिकेय 2' का ऐसा रहा हाल

Sun, 04 Sep 2022 08:17 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 04 Sep 2022 08:17 AM IST
विज्ञापन
Saturday box office report sita ramam liger cobra and karthikeya 2 brahmastra advance booking
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों साउथ का बोलबाला है। हिंदी फिल्में तो थियेटर में टिक ही नहीं रही हैं। पिछले हफ्ते सिनेमाघरों में 'लाइगर' रिलीज हुई थी, जो दूसरे दिन के बाद से ही फ्लॉप की ओर बढ़ने लगी थी। वहीं पिछले दिनों रिलीज हुई चियान विक्रम की फिल्म 'कोबरा' वीकएंड पर बढ़िया कलेक्शन कर रही है। इसके अलावा साउथ के बाद हिंदी में रिलीज हुई मृणाल ठाकुर और दुलकर सलमान की फिल्म 'सीता रामम' की कमाई में भी दूसरे दिन हल्का उछाल देखने को मिला है। इसके अलावा 'कार्तिकेय 2' का कारोबार अब भी जारी है और धनुष की फिल्म 'थिरुचित्रम्बलम' की पकड़ भी अब सिनेमाघरों में ढीली पड़ती दिखाई दे रही है। तो चलिए जानते हैं किस फिल्म ने कितनी कमाई की...

Saturday box office report sita ramam liger cobra and karthikeya 2 brahmastra advance booking
सीता रामम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सीता रामम
टीवी और बॉलीवुड के बाद साउथ सिनेमा में भी अपने पैर जमाने निकलीं मृणाल ठाकुर की फिल्म सीता रामम हिंदी में ठीक-ठाक कलेक्शन कर रही है। तमिल, तेलुगू और मलयालम में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसको देखते हुए मेकर्स ने इसे हिंदी में भी रिलीज करने का फैसला किया। राघवपुडी द्वारा निर्देशित 'सीता रामम' 2 सितंबर को हिंदी पट्टी दर्शकों के लिए रिलीज की गई है। रिलीज के पहले दिन हिंदी में 'सीता रामम' ने करीब 70 लाख रुपये कमाए हैं, तो वहीं दूसरे दिन बढ़त बनाते हुए फिल्म 83 लाख रुपये कमाने में सफल हो गई है।

Saturday box office report sita ramam liger cobra and karthikeya 2 brahmastra advance booking
लाइगर रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लाइगर
विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे द्वारा बड़े पैमाने पर प्रमोशन के बाद भी लाइगर बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी है। फिल्म को हिंदी बाजारों में दर्शकों ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है। लाइगर के कलेक्शन की बात करें तो पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब तक कुल 40 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saturday box office report sita ramam liger cobra and karthikeya 2 brahmastra advance booking
कोबरा ट्रेलर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

कोबरा
चियान विक्रम की फिल्म कोबरा का कलेक्शन लगातार तीसरे दिन गिरता नजर आ रहा था। पहले दिन जहां चियान की फिल्म ने 17.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। दूसरे दिन 70 फीसदी की गिरावट के साथ 5.15 करोड़ रुपये कमाई की थी। वहीं शनिवार को फिल्म ने हल्की बढ़त बनाते हुए 5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस फिल्म का कुल कारोबार 31.29 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन
Saturday box office report sita ramam liger cobra and karthikeya 2 brahmastra advance booking
थिरुचित्रम्बलम - फोटो : सोशल मीडिया

थिरुचित्रम्बलम
18 अगस्त को रिलीज हुई मिथरन जवाहर की इस फिल्म को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला है। दर्शकों के इसी प्यार की वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। लेकिन अब धनुष की फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से 17वें दिन थिरुचित्रम्बलम ने 1.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का कुल कारोबार 69.92 करोड़ रुपये हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed