फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

15 दिन तक इस गाने का रियाज करते रहे मोहम्मद रफी, जब गाया तो गले से निकलने लगा खून

Tue, 24 Dec 2019 05:42 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 24 Dec 2019 05:42 AM IST
विज्ञापन
Mohammed Rafi throat kept bleeding while recording O Duniya Ke Rakhwale
Mohammed Rafi - फोटो : Social Media

भारतीय सिनेमा के सदाबहार गायक मोहम्मद रफी का जन्म आज (24 दिसंबर) ही के दिन हुआ था। रफी के मशहूर गानों के बारे में तो आप सभी जानते होंगे लेकिन उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से ऐसे हैं जिनसे शायद आप अनजान होंगे। अगर एक गाने में इजहार-ए-इश्क की सौ विधाएं दर्शानी हों तो आप सिर्फ एक ही गायक का नाम ले सकते हैं, वो हैं मोहम्मद रफी।



Mohammed Rafi throat kept bleeding while recording O Duniya Ke Rakhwale
Mohammed Rafi

आज बेशक रफी साहब हमारे बीच मौजूद नहीं हैं, लेकिन उनकी खूबसूरत नग्में आज भी हमारी यादों में ताजा हैं। रफी साहब को पहला ब्रेक पंजाबी फिल्म 'गुलबलोच' में मिला था। नौशाद और हुस्नलाल भगतराम ने रफी की प्रतिभा को पहचाना और खय्याम ने फिल्म 'बीवी' में उन्हें मौका दिया। 

Mohammed Rafi throat kept bleeding while recording O Duniya Ke Rakhwale
खय्याम - फोटो : सोशल मीडिया

बीबीसी के एक लेख के मुताबिक, खय्याम ने याद करते हुए बताया था, '1949 में मेरी उनके साथ पहली गजल रिकॉर्ड हुई जिसे वली साहब ने लिखा था- 'अकेले में वह घबराते तो होंगे, मिटाके वह मुझको पछताते तो होंगे।' रफी साहब की आवाज के क्या कहने! जिस तरह मैंने चाहा उन्होंने उसे गाया।' 'बैजू-बावरा' में गाने के बाद रफी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mohammed Rafi throat kept bleeding while recording O Duniya Ke Rakhwale
Mohammed Rafi

मोहम्मद रफी साहब के बारे में कहा जाता है जब एक स्टेज शो के दौरान बिजली जाने की वजह से उस जमाने के जाने माने गायक केएल सहगल ने गाना गाने से मना कर दिया, तो वहां मौजूद 13 साल के रफी ने स्टेज संभाला और गाना शुरू कर दिया और यहीं से खुली मोहम्मद रफी की किस्मत।

विज्ञापन
Mohammed Rafi throat kept bleeding while recording O Duniya Ke Rakhwale
मोहम्मद रफी

शायद आप नहीं जानते होंगे कि 'बैजू बावरा' फिल्म का गाना 'ऐ दुनिया के रखवाले' के लिए मोहम्मद रफी ने 15 दिन तक रियाज किया था और रिकॉर्डिंग के बाद उनकी आवाज इस हद तक टूट गई थी कि कुछ लोगों ने कहना शुरू कर दिया था कि रफी शायद कभी अपनी आवाज वापस नहीं पा सकेंगे। इतना ही नहीं 'ओ दुनिया के रखवाले' गाने को गाते समय रफी के गले से खून तक निकलने लगा था।

जैकी श्रॉफ ने अनिल कपूर को एक साथ जड़े थे 17 थप्पड़, 30 साल बाद किया था खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed