हिंदी सिनेमा के शानदार संगीत निर्देशक मोहम्मद जहूर 'खय्याम' साहब का निधन हो गया है। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने गानों से लाखों दिलों को जीता था। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में करीब 40 साल काम किया और 35 फिल्मों में संगीत दिया। 'खय्याम' साहब के निधन से बॉलीवुड में शोक का माहौल है। हर कोई नम आखों से सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है।
'खय्याम' साहब के निधन से शोक में बॉलीवुड, पीएम मोदी सहित तमाम बड़ी हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोहम्मद जहूर 'खय्याम' साहब के निधन पर सोशल मीडिया पर दुख प्रकट किया है। उनके निधन पर पीएम मोदी मे लगातार दो ट्वीट किए। उन्होंने लिखा- सुप्रसिद्ध संगीतकार खय्याम साहब के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने अपनी यादगार धुनों से अनगिनत गीतों को अमर बना दिया। उनके अप्रतिम योगदान के लिए फिल्म और कला जगत हमेशा उनका ऋणी रहेगा। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके चाहने वालों के साथ हैं।
सुप्रसिद्ध संगीतकार खय्याम साहब के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने अपनी यादगार धुनों से अनगिनत गीतों को अमर बना दिया। उनके अप्रतिम योगदान के लिए फिल्म और कला जगत हमेशा उनका ऋणी रहेगा। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके चाहने वालों के साथ हैं।
— Narendra Modi (@narendramodi) August 19, 2019
India will remain grateful to Khayyam Sahab for giving us some of the most memorable compositions, which will be remembered forever. He will also be remembered for his humanitarian gestures to support upcoming artists. His demise is extremely saddening.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 19, 2019
अपनी गायिकी से लाखों दिलों को जीतने वालीं मशहूर गायिका लता मंगेशकर ने भी 'खय्याम' साहब के निधन पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा- 'महान संगीतकार और बहुत नेक दिल इंसान 'खय्याम' साहब आज हमारे बीच नहीं रहे। ये सुनकर मुझे इतना दुख हुआ है जो मैं बयां नहीं कर सकती। 'खय्याम' साहब के साथ संगीत के एक युग का अंत हुआ है। मैं उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पण करती हूं।' गायिका अनुपमा राग ने भी 'खय्याम' को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- 'दिग्गज संगीतकार 'खय्याम' साहब नहीं रहे। वह हमेशा अपने सदाबहार गानों के लिए याद किए जाएंगे।'
Mahan sangeetkar Aur bahut nek dil insan Khayyam sahab aaj humare bich nahi rahe. Ye sunkar mujhe itna dukh hua hai jo main bayaa’n nahi kar sakti.Khayyam sahab ke saath sangeet ke ek yug ka anth hua hai.Main unko vinamra shraddhanjali arpan karti hun. pic.twitter.com/8d1iAM2BPd
— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) August 19, 2019
Aisi na jaane kitni baatein yaad aarahi hai, wo gaane wo recordings yaad aarahi hain.Aisa sangeetkar shayad phir kabhi na hoga. Main unko aur unke sangeet ko vandan karti hun.
— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) August 19, 2019
#Khayyam sahab Ji the legendary music composer no more. He will be always remembered for his evergreen music composition. RIP
— Anupama Raag (@anupamaraag1) August 19, 2019
वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ ने भी 'खय्याम' के निधन पर दुख जाहिर करते हुए ट्विटर पर लिखा- मशहूर संगीतकार मोहम्मद जहुर खय्याम साहब का दुखद निधन फ़िल्म जगत की ऐसी क्षति है,जो अपूर्णिय है। फिल्म व कला जगत में उनका योगदान अविस्मरणीय है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे प्रशंसको व परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
मशहूर संगीतकार मोहम्मद जहुर ख़य्याम साहब का दुखद निधन फ़िल्म जगत की ऐसी क्षति है,जो अपूर्णिय है।
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) August 19, 2019
फ़िल्म व कला जगत में उनका योगदान अविस्मरणीय है।
ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे प्रशंसको व परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
T 3262 - .. a legend in music .. a soft spoken amiable soul .. one that contributed to several films and some of the more important ones of mine .. passes away .. KHAYAM sahib .. for all the memorable music he conducted and produced .. prayers condolences ☘️🌿
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) August 19, 2019