{"_id":"6269b35a820b2019c203ef8d","slug":"mohanlal-wedding-anniversary-mohanlal-and-suchitra-married-on-april-28-1988-know-the-couple-love-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mohanlal Wedding Anniversary: मोहन लाल और सुचित्रा एक दूसरे को लिखते थे चिट्ठियां, बेहद फिल्मी है दोनों के प्यार और शादी की कहानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mohanlal Wedding Anniversary: मोहन लाल और सुचित्रा एक दूसरे को लिखते थे चिट्ठियां, बेहद फिल्मी है दोनों के प्यार और शादी की कहानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Thu, 28 Apr 2022 07:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
मोहनलाल पत्नी सुचित्रा के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ की फिल्मों के मशहूर अभिनेता मोहनलाल एक्टर के साथ-साथ वो प्रोड्यूसर, सिंगर और थिएटर आर्टिस्ट भी हैं। मोहनलाल 28 अप्रैल को अपनी शादी की सालगिरह मनाते हैं। उन्होंने साल 1988 में सुचित्रा से शादी की थी। दोनों की शादी को तकरीबन 34 साल हो चुके हैं और अब भी ये मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के पावर कपल माने जाते हैं। सपुरस्टार मोहनलाल और उनकी पत्नी सुचित्रा के बीच प्यार से लेकर शादी तक का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। तो चलिए उनकी सालगिरह के मौके पर जानते हैं कि कैसे हुई इनकी प्रेम कहानी की शुरुआत।
2 of 4
परिवार के साथ मोहनलाल
- फोटो : Instagram
फैन और स्टार की प्रेम कहानी
मोहनलाल और उनकी पत्नी सुचित्रा की प्रेम कहानी एक फैन और स्टार की है। दरअसल यह वो वक्त था, जब मोहनलाल (Mohanlal) सुपरस्टार बन चुके थे। हालांकि एक इवेंट के दौरान सुचित्रा ने बताया था कि जब उन्होंने मोहनलाल को पहली बार फिल्म 'मंजिल वरिंजा पूक्कल' में देखा तो वह उन्हें बिलकुल भी अच्छे नहीं लगे थे, लेकिन जब बाद में सुचित्रा ने उनकी फिल्म Mamatti Kuttiyamma में उन्हें देखा धीरे-धीरे वह उन्हें पसंद आने लगे और यह पसंद प्यार में बदल गई।
3 of 4
मोहनलाल. सुचित्रा
- फोटो : Instaagram
एक दूसरे को लिखते थे पत्र
सुचित्रा अब तक मोहनलाल की फैन बन चुकी थीं, जिसके बाद दोनों एक दूसरे को पत्र भी लिखा करते थे, हालांकि घर वालों को ये बात नहीं पता थी। बाद में जब घरवालों को उनके प्यार के बारे में पता चला तो मोहनलाल के पिता से शादी की बात की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सुचित्रा, मोहनलाल
- फोटो : Instagram
जब कुंडली ने मिलने की वजह से नहीं हुआ रिश्ता
मोहनलाल और सुचित्रा की शादी भी आसान नहीं थी। दरअसल उनकी कुंडली न मिलने की वजह से ये रिश्ता पहले ठुकरा दिया गया था, लेकिन एक बार तकरीबन दो सालों के बाद जब किसी दोस्त ने बताया कि सुचित्रा आज भी उनका इंतजार कर रही हैं, तो इसके बाद दोनों की शादी की बात आगे बढ़ाई गई और 1988 में यह जोड़ा एक भव्य समारोह में शादी के बंधन में बंध गया। आज कपल के 2 बच्चें हैं और वह साथ में खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।