{"_id":"5de0eecf8ebc3e54e765c5c3","slug":"mohena-kumari-wedding-reception-pm-narendra-modi-attend","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोहिना कुमारी के शादी के रिसेप्शन में पहुंचे पीएम मोदी, दूल्हा-दुल्हन को दिया आशीर्वाद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मोहिना कुमारी के शादी के रिसेप्शन में पहुंचे पीएम मोदी, दूल्हा-दुल्हन को दिया आशीर्वाद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 29 Nov 2019 03:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
mohena kumari
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से मशहूर होने वाली एक्ट्रेस मोहिना कुमारी ने 14 अक्टूबर को सुयश रावत से शादी की थी । मोहिना उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज की बहू बनी हैं । सुयश, सतपाल महाराज के छोटे बेटे हैं । गुरुवार को दिल्ली में शादी का रिसेप्शन आयोजित किया गया ।
2 of 5
mohena kumari
- फोटो : social media
इस रिसेप्शन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी न्योता दिया गया था । मोदी दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे । पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मोहिना कुमारी सिंह ने इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी और मेहमानों के साथ ली गई सेल्फी पोस्ट की है।
उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'हमारे रिसेप्शन पर सम्माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति पाकर मैं धन्य हो गई।' मोहिना की शादी, हल्दी और मेहंदी की भी कई तस्वीरें सामने आई थीं । मोहिना की शादी हरिद्वार में भव्य तरीके से हुई थी । शादी में मोहिना ने लाल लहंगा पहना था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Mohena Kumari Singh and Suyesh Rawat
- फोटो : instagram
मोहिना खुद भी राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। वो रीवा (मध्य प्रदेश) की राजकुमारी हैं। मोहिना महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं और काफी रॉयल जिंदगी जीती हैं। अभिनय करने से पहले मोहिना रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' में नजर आई थीं। शो में मोहिना कोरियोग्राफर टेरेंस लुइस की टीम में थीं।
विज्ञापन
5 of 5
Suyesh Rawat and Mohena Kumari Singh
- फोटो : instagram
इसके बाद उन्होंने अभिनय शुरू किया। टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में मोहिना ने कीर्ति सिंघानिया का किरदार निभाया था। मोहिना टीवी के अलावा फिल्मों में भी हाथ आजमा चुकी हैं। वो रेमो डिसूजा की फिल्म 'एबीसीडी: एनी बडी कैन डांस' में नजर आई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।