फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mohit Malik: बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार मोहित मलिक, निर्देशक अभिषेक कपूर की अगली फिल्म का होंगे हिस्सा?

Fri, 23 Jun 2023 07:50 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 23 Jun 2023 07:50 AM IST
विज्ञापन
Mohit Malik can part of director Abhishek Kapoor next film with Aaman Devgan Rasha Thadani Ajay devgn reports
अभिषेक कपूर, मोहित मलिक - फोटो : social media
बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा में इन दिनों डेब्यू का दौर चल रहा है। जहां दोनों इंडस्ट्री के सितारे एक दूसरे के साथ काम करते नजर आ रहे हैं, वहीं टीवी की दुनिया के कई सितारे भी बॉलीवुड की तरफ अपने कदम बढ़ा रहे हैं। पहले ही कई टीवी सेलेब्स बॉलीवुड में अपना जौहर दिखा रहे हैं, वहीं अब सामने आई लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो छोटे पर्दे का एक और स्टार बड़े पर्दे पर डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह और कोई नहीं बल्कि बहुत से टीवी सीरियल्स में नजर आ चुके अभिनेता मोहित मालिक हैं।  
Mohit Malik can part of director Abhishek Kapoor next film with Aaman Devgan Rasha Thadani Ajay devgn reports
मोहित मलिक - फोटो : social media
टीवी का एक और सितारा अपने बड़े बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार है। हम बात कर रहे हैं मोहित मलिक की। टीवी पर अपनी अदाकारी से खास पहचान बनाने वाले एक्टर जल्द ही बड़े पर्दे पर भी नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मोहित मलिक, अभिषेक कपूर के अगले प्रोजेक्ट का हिस्सा होंगे, जिसमें अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं।
 Adipurush: 'आदिपुरुष' के मेकर्स पर भड़के मनोज देसाई, बोले- थिएटर की कुर्सियां खाली हैं
 
Mohit Malik can part of director Abhishek Kapoor next film with Aaman Devgan Rasha Thadani Ajay devgn reports
मोहित मलिक - फोटो : instagram

खबरों की मानें तो 'डोली अरमानों की' और 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' जैसे सीरियल्स से घर-घर में मशहूर हुए मोहित मलिक, निर्देशक अभिषेक कपूर के साथ उनकी अगली फिल्म में शामिल होंगे। यह वही फिल्म है जिसमें अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी लॉन्च होंगे। फिल्म में अजय देवगन और डायना पेंटी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म से जुड़े करीबी सूत्रों ने दावा किया है कि मोहित मालिक इस फिल्म में पहले कभी न देखे गए अवतार में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mohit Malik can part of director Abhishek Kapoor next film with Aaman Devgan Rasha Thadani Ajay devgn reports
मोहित मलिक - फोटो : social media

मोहित मालिक से पहले भी अभिषेक कपूर एक टीवी स्टार को बॉलीवुड में लॉन्च कर चुके हैं। आखिरी बार जब अभिषेक कपूर ने टेलीविजन इंडस्ट्री में जिस प्रतिभा को स्पॉट किया था, वह और कोई नहीं बल्कि सुशांत सिंह राजपूत थे। अगर यह खबरें सच होती हैं तो यह मोहित मालिक के करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकता है। अफवाह फैल रही हैं कि मोहित ने तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। लेकिन क्या यह किस प्रोडक्शन हाउस के साथ है, इसका खुलासा होना अभी बाकी है।

विज्ञापन
Mohit Malik can part of director Abhishek Kapoor next film with Aaman Devgan Rasha Thadani Ajay devgn reports
मोहित मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

मोहित मलिक बेशक बॉलीवुड में अब डेब्यू करने जा रहें हों, लेकिन अभिनेता ओटीटी की दुनिया में पहले से ही अपनी प्रतिभा का दम खम दिखा रहे हैं। मोहित ने पिछले साल रिलीज हुई 'साइबर वार' से ओटीटी पर डेब्यू किया था। अभिनेता ने 'खतरों के खिलाड़ी 12' में भी भाग लिया और शो में उनका सफर टॉप तीन कंटेस्टेंट्स तक का रहा था। मोहित की इस साल एक और ओटीटी वेब सीरीज रिलीज होने जा रही है।
Adipurush Controversy: गजेंद्र चौहान ने साधा 'आदिपुरुष' पर निशाना, कहा- टिकट खरीदने के बाद भी नहीं देखी फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed