फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mohit Raina Birthday: छोटे पर्दे पर 'भगवान शिव' बनकर जीता दर्शकों का दिल, रियल लाइफ में इस अभिनेत्री से जुड़ा नाम

Fri, 14 Aug 2020 01:27 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 14 Aug 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Mohit Raina Birthday Know Some Unknown Facts About Devon Ke Dev Mahadev Actor
mohit raina

छोटे पर्दे के 'भगवान शिव' आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। धारावाहिक 'देवों के देव महादेव' में भगवान शिव का किरदार निभा चुके अभिनेता मौहित रैना का जन्मदिन 14 अगस्त को होता है। मोहित रैना जम्मू- कश्मीर के रहने वाले हैं। मोहित के जन्मदिन पर बताते हैं, अभिनेता के बारे में कुछ दिलचस्प बातें...

Mohit Raina Birthday Know Some Unknown Facts About Devon Ke Dev Mahadev Actor
mohit raina

मोहित रैना आज किसी भी तरह की पहचान के मोहताज नहीं हैं। छोटे पर्दे पर आने से पहले वो मॉडलिंग भी कर चुके हैं। मोहित रैना ने साल 2005 में मिस्टर इंडिया में हिस्सा लिया था। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत साल 2004 में साइंस फिक्शन शो 'अंतरिक्ष' से की थी। हालांकि उन्होंने सफलता का स्वाद साल 2011 में चखा। मोहित को 'देवों के देव महादेव' धारावाहिक से सफलता प्राप्त हुई है। इस धारावाहिक में उन्होंने भगवान शिव का किरदार निभाया था।

Mohit Raina Birthday Know Some Unknown Facts About Devon Ke Dev Mahadev Actor
mohit raina

'देवों के देव महादेव' धारावाहिक में मोहित के साथ अभिनेत्री मौनी रॉय भी माता सती के किरदार में थीं। इस धारावाहिक के बाद मोहित और मौनी ने एक दूसरे को कई सालों तक डेट भी किया। हालांकि दोनों ने इस बारे में कभी भी खुलकर बात नहीं की थी। लेकिन दोनों कई बार एक साथ नजर आते रहते थे। तो वहीं दोनों को कई बार छुट्टियां मनाते हुए भी देखा गया। टेलीविजन के बाद मौनी रॉय ने कुछ समय बाद बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद से ही दोनों के अलग होने की खबरें सामने आने लगी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mohit Raina Birthday Know Some Unknown Facts About Devon Ke Dev Mahadev Actor
mohit raina

मोहित रैना अपने शुरुआती दिनों में 107 किलो के थे। जिसकी वजह से उन्हें धारावाहिकों में रोल नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने अपना 30 किलो वजन योगा के माध्यम से कम किया। इसके बाद ही उन्हें धारावाहिकों में काम मिला। मोहित ने यूं तो कई धारावाहिकों में काम किया जैसे चक्रवर्ती अशोक सम्राट, महाभारत, गंगा की धीज, बंदिनी, भाभी। लेकिन मोहित को देवों के देव महादेव से जो सफलता मिली उसने उन्हें घर घर में पूजनीय बना दिया। हालांकि ये धारावाहिक साल 2014 में खत्म हो गया था।

विज्ञापन
Mohit Raina Birthday Know Some Unknown Facts About Devon Ke Dev Mahadev Actor
Mohit Raina - फोटो : twitter

इसके बाद भी मोहित कई धारावाहिक में नजर आए। इसके बाद मोहित साल 2018 में धारावाहिक '21 सरफरोश' में देखे गए। हालांकि ये धारावाहिक उस तरह की लोकप्रियता हासिल नहीं कर पाए थे। मोहित, दीया मिर्जा के साथ वेब सीरीज 'काफिर' में भी नजर आए। साल 2019 मोहित के लिए काफी लकी साबित हुआ, उस साल वो विक्की कौशल के साथ फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में नजर आए। इस फिल्म में उनके अभिनय के को काफी सराहना मिली। इसके अलावा मोहित 'मिसेज सीरियल किलर', 'भौकाल' वेब सीरीज से भी दर्शकों का दिल जीत चुके हैं।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत मामले में फिर बोले संजय राउत, परिवार को दी शांत रहने की सलाह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed