पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mohit Raina: 'निर्माताओं ने मुझे दूसरे किरदारों में नहीं अपनाया है', महादेव एक्टर मोहित रैना का छलका दर्द

Wed, 26 Jul 2023 07:01 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 26 Jul 2023 07:01 PM IST
विज्ञापन
Mohit Raina reveals he broke out of Shiva image easily but makers did not accept him in Different Roles
मोहित रैना - फोटो : अमर उजाला मुंबई

टीवी के जाने माने अभिनेता मोहित रैना को महादेव के किरदार से घर-घर में लोकप्रियता हासिल हुई थी। आज भी लोग अभिनेता को भोले शंकर की छवि में ही देखना पसंद करते हैं। हालांकि, कई गंभीर भूमिकाएं निभाने के बाद मोहित रैना जियो सिनेमा पर एक फिल्म ‘इश्क-ए-नादान’ में एक रोमांटिक किरदार निभा रहे हैं। मोहित का कहना है कि वह आसानी से शिव की छवि से बाहर निकल आए हैं, लेकिन निर्माताओं ने अभी तक उन्हें रोमांटिक और हल्के किरदारों में नहीं देखा है।

Mohit Raina reveals he broke out of Shiva image easily but makers did not accept him in Different Roles
‘देवों के देव महादेव’ में मोहित रैना - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि  फिल्म इश्क-ए-नादान में मोहित लारा दत्ता के साथ मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में मोहित के साथ नीना गुप्ता, कंवलजीत सिंह, श्रिया पिलगांवकर और सुहैल नैय्यर भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।अब मोहित ने महादेव की छवि से बाहर निकलकर अपने करियर और निजी जिंदगी के बारे में बात की है।

Vivek Agnihotri: 'मैं नक्सली और वामपंथी भी रहा हूं', द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री का बड़ा बयान

Mohit Raina reveals he broke out of Shiva image easily but makers did not accept him in Different Roles
मोहित रैना - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, एक इंटरव्यू में मोहित ने अपनी भूमिकाओं के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने पहले कोई रोमांटिक भूमिका नहीं की है। इसलिए फिल्म निर्माता आमतौर पर उन्हें ऐसे प्रोजेक्ट्स के लिए नहीं बुलाते हैं। अभिनेता ने कहा, ‘उनके साथ-साथ, कभी-कभी मुझे भी आश्चर्य होता है कि क्या मैं ऐसा कर पाऊंगा, लेकिन जितनी जल्दी हो उतना अच्छा होगा और लोगों को मुझे अलग-अलग रोल देने चाहिए।' यही एकमात्र तरीका है, जिससे मेरी छवि बदलेगी और मुझे विभिन्न प्रकार की भूमिकाएं निभाने को मिलेंगी।’

Celebs Childs: इन बॉलीवुड एक्टर्स ने परिवार नियोजन को रखा ताक पर, कोई चार तो कोई है छह बच्चों का पिता

विज्ञापन
विज्ञापन
Mohit Raina reveals he broke out of Shiva image easily but makers did not accept him in Different Roles
मोहित रैना - फोटो : सोशल मीडिया

आगे इंटरव्यू में अभिनेता से पूछा गया कि टीवी को छोड़कर बॉलीवुड में आने का उनका फैसला कितना सही साबित हुआ है तो इसपर अभिनेता ने कहा, ‘जब मैं मुंबई आया, तो मैं कभी भी पैसे या प्रसिद्धि से प्रेरित नहीं हुआ। मैं इन चीजों के बारे में नहीं जानता था। इसलिए मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं था। मैं केवल अपनी जरूरतें पूरी करना चाहता था।’

Twinkle Khanna: ट्विंकल खन्ना ने मां के साथ साझा की अनदेखी तस्वीर, खुद को बताया डिंपल कपाड़िया का बॉडी गार्ड

विज्ञापन
Mohit Raina reveals he broke out of Shiva image easily but makers did not accept him in Different Roles
मोहित रैना - फोटो : सोशल मीडिया

मोहित ने आगे कहा, ‘मैं कैमरे के साथ रिश्ते में था और इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता था कि यह किस माध्यम से है। मुझे कोई पछतावा नहीं है। मेरे करियर में जिस तरह के अवसर मुझे मिले हैं, मैं उसके लिए भगवान का शुक्रगुजार हूं।’

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed