{"_id":"626978e8c3c2c3273570a416","slug":"mom-to-be-sonam-kapoor-back-to-work-shared-picture-from-set","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sonam Kapoor: प्रेग्नेंसी में भी काम पर वापस लौटीं सोनम कपूर, सेट से साझा की तस्वीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sonam Kapoor: प्रेग्नेंसी में भी काम पर वापस लौटीं सोनम कपूर, सेट से साझा की तस्वीर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Wed, 27 Apr 2022 10:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सोनम कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कुछ दिन पहले सोनम कपूर ने पति आनंद अहूजा के साथ अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट करके प्रेग्नेंसी के बारे में जानकारी दी थी। जब से सोनम कपूर की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आई है तब से फैंस काफी खुश हैं। सभी लोग अभिनेत्री को बधाई दे रहे हैं। सोनम इस समय मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर बेबी बंप के साथ उनकी तस्वीरें देखने को मिल जाती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने एक पोस्ट शेयर की है, जिसके जरिए उन्होंने बताया कि वह ऐसे समय में भी काम पर वापस लौट आई हैं।
2 of 4
सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ
- फोटो : Instagram
सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की। जिसमें वह आराम से बैठी हुई हैं। अभिनेत्री ने लिखा- काम पर वापसी। सोनम कपूर और आनंद अहूजा ने पिछले महीने ही ये घोषणा की थी कि वह पैरेन्ट्स बनने वाले हैं। इस दौरान सोनम कपूर ने तीन तस्वीरें पोस्ट की थीं। अपने होने वाले बेबी के लिए इस दौरान अभिनेत्री ने लिखा था- आपका स्वागत करने के लिए हम और इंतजार नहीं कर सकते।
3 of 4
सोनम कपूर
- फोटो : Instagram
कुछ दिन पहले जब सोनम कपूर के पिता अनिल कपूर से पूछा गया था कि सोनम कैसी मां बनेंगी। इस दौरान अभिनेता ने उनकी तारीफ करते हुए कहा था कि सोनम हर काम परफेक्ट करती है, इसलिए वह एक बेहतरीन मां बनेगी। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा था कि मां बनने के बाद सोनम वर्किंग मदर की भूमिका अच्छे से निभाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सोनम कपूर
- फोटो : Instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर को आखिरी बार राजकुमार राव के साथ फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में देखा गया था। इस फिल्म में अनिल कपूर और जूही चावला भी थे। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चल पाई और फ्लॉप हो गई थी। पिछले साल सोनम ने फिल्म ब्लाइंड की शूटिंग शुरू की थी लेकिन अभी तक इसके बारे में कोई और जानकारी सामने नहीं आई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।