फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monali Thakur Birthday: अपनी आवाज से लोगों के दिलों को धड़काती हैं मोनाली ठाकुर, खोल चुकी हैं बॉलीवुड के गंदे राज

Wed, 03 Nov 2021 09:54 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Wed, 03 Nov 2021 09:54 AM IST
विज्ञापन
Monali Thakur Birthday: Monali Thakur hides marriage for 3 years, opened dirty secrets of industry
मोनाली ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की चुलबुली सिंगर कही जाने वाली मोनाली ठाकुर अपनी आवाज से लाखों दिलों पर राज करती हैं। उनका बचपन से ही संगीत से जुड़ाव रहा है। वह छोटी उम्र में ही क्लासिकल म्यूजिक सीखने लगी थीं। दरअसल, उनके पिता शक्ति ठाकुर और बहन मेहुली ठाकुर बंगाली म्यूजिक इंडस्ट्री के जाना-माना नाम है। इसके बावजूद उन्हें इंडस्ट्री में जगह बनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं मोनाली को इंडियन आइडल 2 से पहली बार ऑनस्क्रीन डेब्यू करने का मौका मिला। इसके बाद मोनाली ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। साल 2008 में उन्हें फिल्म रेस के लिए जरा जरा टच मी और ख्वाब देखे गाना गाने का मौका मिला। जिसके बाद मोनाली इंडस्ट्री का जाना माना नाम बन गई। लेकिन इसी के साथ मोनाली ने इंडस्ट्री के गंदे राज खोलकर सभी को चौंका दिया। मोनाली आज अपनी 36वां जन्मदिन मना रही है।

Monali Thakur Birthday: Monali Thakur hides marriage for 3 years, opened dirty secrets of industry
मोनाली- माइक रिचर - फोटो : सोशल मीडिया

3 साल तक छिपाई शादी
मोनाली ने साल 2017 में अपने ब्वॉयफ्रेंड माइक रिचर से शादी कर ली थी। मोनाली ने अपनी शादी की भनक 3 सालों तक किसी को नहीं लगने दी। दरअसल, मोनाली ने स्विट्जरलैंड के माइक रिचर ने 2017 में शादी की थी। वह नहीं चाहती थी कि उनकी शादी के बारे में किसी को भी पता लगे। हालांकि लॉकडाउन के दौरान मोनाली ने अपनी शादी की जानकारी लोगों से साझा करके सभी को चौंका दिया था।

Monali Thakur Birthday: Monali Thakur hides marriage for 3 years, opened dirty secrets of industry
मोनाली ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

इंडस्ट्री को लेकर किया खुलासा
मोनाली ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर भी खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि 'हमारी म्यूजिक इंडस्ट्री में बहुत ज्यादा माफियागिरी है। किसी को उसके काम का क्रेडिट नहीं मिलता और यही वजह है कि मुझे ये इंडस्ट्री पसंद नहीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Monali Thakur Birthday: Monali Thakur hides marriage for 3 years, opened dirty secrets of industry
मोनाली ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

मेंटल हेल्थ है जरुरी
इसके साथ ही मोनाली कहती हैं कि 'अब मैं फिल्मों में गाना गाने की कोशिश नहीं करती हूं। मैंने खुद को इन सब से अलग कर लिया है। मैं अब अपनी मेंटल हेल्थ की फिक्र करती हूं।'

विज्ञापन
Monali Thakur Birthday: Monali Thakur hides marriage for 3 years, opened dirty secrets of industry
Monali Thakur

चींटी की तरह पीस देते हैं
मोनाली ने खुलासा करते हुए ये भी कहा था कि इंडस्ट्री में ऐसे लोग हैं जो टेलेंटेड लोगों को चींटी तरह पीस देते हैं। वह कहती हैं कि 'इंडस्ट्री में सब बहुत ज्यादा गंदा है। मुझे नहीं पता ये सब कब खत्म होगा,  मगर इसके लिए एक रिवोल्यूशन की जरूरत है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed