फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monday Box Office: मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुईं 'यूटी 69' सहित ये फिल्में, लियो और 12वीं फेल का ऐसा है हाल

Tue, 07 Nov 2023 09:19 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 07 Nov 2023 09:19 AM IST
विज्ञापन
Monday Box Office Report: 12th Fail Leo Ut 69 Aankh Micholi Three Of Us Movies Collection
लियो-यूटी 69-12वीं फेल - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमाघरों में कहने को तो इन दिनों कई फिल्में लगी हुई हैं। मगर, कारोबार की बात करें तो एक-दो को छोड़कर सबकी हालत खस्ता है। वीकएंड पर फिल्मों के कलेक्शन में कुछ बढ़त दर्ज हुई थी, लेकिन सोमवार को कमाई में फिर गिरावट आई है। पहले से लगी दलपति विजय की फिल्म 'लियो' अब औसत कमाई कर रही है। वहीं, बहुत कम बजट में बनीं '12वीं' फेल का कलेक्शन भी सोमवार को घटा। तीन नवंबर 2023 को रिलीज हुई फिल्मों ने प्रथम सोमवार की परीक्षा में कैसा प्रदर्शन किया? आइए जानते हैं...

Monday Box Office Report: 12th Fail Leo Ut 69 Aankh Micholi Three Of Us Movies Collection
लियो - फोटो : सोशल मीडिया

'लियो'
दलपति विजय और संजय दत्त की 'लियो' 19 अक्तूबर को भारत में रिलीज हुई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया है। हालांकि, अब इसकी कमाई घटने लगी है। फिल्म ने 18वें दिन (तीसरे रविवार) को 4.50 करोड़ रुपये कमाए। मगर, सोमवार की इसकी कमाई में अच्छी खासी कमी आई है। संभव है कि वीकडेज के कारण ऐसा हुआ है। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार 19वें दिन (सोमवार को) 'लियो' ने 2.25 करोड़ रुपये कमाए और इसका कुल कारोबार अब 331 करोड़ रुपये हो चुका है।

Monday Box Office Report: 12th Fail Leo Ut 69 Aankh Micholi Three Of Us Movies Collection
12वीं फेल - फोटो : सोशल मीडिया

'12वीं फेल'
विक्रांत मैसी की फिल्म '12वीं फेल' ने रविवार को (18वें दिन) 3.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। मगर, सोमवार को फिल्म की कमाई में काफी गिरावट आई है। विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को हालांकि, काफी पसंद किया जा रहा है। सिर्फ पांच करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म अपने बजट के अनुसार काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार को (19वें दिन) '12वीं फेल' ने 1.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म की कुल कमाई अब 23.00 करोड़ रुपये है।
The Marvels: सुपरहीरो के लिए पसंद पूछे जाने पर सामंथा ने लिया इस सितारे का सबसे पहले नाम, और फिर गिनाए ये नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
Monday Box Office Report: 12th Fail Leo Ut 69 Aankh Micholi Three Of Us Movies Collection
तेजस - फोटो : सोशल मीडिया

'तेजस'
सर्वेश मेवाड़ा के निर्देशन में बनी और कंगना रणौत अभिनीत फिल्म 'तेजस' ने 27 अक्तूबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक दी। मगर, शुरुआत से ही इस फिल्म की हालत खस्ता चल रही है। चौथे दिन से ही इस फिल्म की कमाई लाखों में सिमटी हुई है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक 11वें दिन (सोमवार) को 'तेजस' ने सिर्फ सात लाख रुपये कमाए। इसी के साथ फिल्म का कुल कारोबार अब तक सिर्फ 5.9 करोड़ रुपये तक ही पहुंचा है।
Bollywood Movies: छोटा पैकेट..बड़ा धमाका निकली ये बॉलीवुड फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर मचाया गदर

विज्ञापन
Monday Box Office Report: 12th Fail Leo Ut 69 Aankh Micholi Three Of Us Movies Collection
आंख मिचोली-यूटी 69 - फोटो : सोशल मीडिया

'यूटी 69' व अन्य फिल्में मंडे टेस्ट में फेल
तीन नवंबर 2023 को एक साथ छह फिल्मों ने दस्तक दी थी। इन फिल्मों के नाम हैं- 'द लेडी किलर', 'थ्री ऑफ अस', 'हुकुस बुकुस', 'आंख मिचौली', 'लकीरें' और 'यूटी 69'। कमाई के मामले में सारी फिल्मों की हालत चरमराई हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज कुंद्रा की 'यूटी 69' फिल्म ने चौथे दिन (फर्स्ट मंडे) को सिर्फ 10 लाख रुपये का कारोबार ही किया है। वहीं फिल्म 'आंख मिचोली' भी पहले सोमवार की परीक्षा में दम तोड़ चुकी है, चौथे दिन फिल्म ने 28 लाख रुपये का कारोबार किया। बाकी फिल्में भी बहुत कम सिनेमाघरों में लगी हैं।
Mrunal Thakur: रश्मिका मंदाना के वायरल डीपफेक पर भड़कीं मृणाल, कड़ा रुख अपनाने के लिए की अभिनेत्री की सराहना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed