फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: 'दृश्यम 2' की कमाई में सेंध नहीं लगा पा रही 'भेड़िया', सोमवार को ऐसा रहा इन फिल्मों का हाल

Tue, 29 Nov 2022 08:18 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 29 Nov 2022 08:18 AM IST
विज्ञापन
Monday box office report ajay devgn drishyam 2 varun dhawan bhediya day 4 collection
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों सिर्फ दृश्यम 2 का जलवा दिख रहा है। साउथ और हिंदी की फिल्मों के पछाड़कर दृश्यम 2 सभी से आगे निकल गई है। हालांकि पिछले हफ्ते वरुण धवन की भेड़िया भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, लेकिन ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। वीकएंड पर इस फिल्म का कलेक्शन तो ठीक रहा, लेकिन सोमवार को भेड़िया दम तोड़ती नजर आई। तो चलिए जानते हैं सोमवार को इन दोनों फिल्मों का क्या हाल रहा। 

Monday box office report ajay devgn drishyam 2 varun dhawan bhediya day 4 collection
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया

दृश्यम 2
'दृश्यम 2' के लिए 25 नवंबर 2022 को रिलीज हुई वरुण धवन और कृति सेनन की 'भेड़िया' को एक चुनौती के रूप में देखा जा रहा था। लेकिन, हकीकत में फिलहाल 'भेड़िया' अजय देवगन की इस फिल्म के आसपास भी फटकती नजर नहीं आ रही है। पहले दिन 15.38 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने वाली इस फिल्म का दूसरे दिन और तीसरे दिन का प्रदर्शन और भी जोरदार रहा। पहले सोमवार को भी फिल्म ने बढ़िया कमाई कर ली।

इसे भी पढ़ें- Drishyam 2 Box Office Day 11: 'दृश्यम 2' ने पास की दूसरे सोमवार की परीक्षा, 11वें दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
 

Monday box office report ajay devgn drishyam 2 varun dhawan bhediya day 4 collection
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरे सोमवार की बात करें तो दृश्यम 2 आज भी अच्छे नंबरों से पास हो गई है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार दृश्यम 2 ने 11वें दिन छह करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म की कुल कमाई 149.90 करोड़  रुपये हो गई है। चलिए इस फिल्म के अब तक के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं-
 

दिन  कलेक्शन (करोड़ रुपये में)
पहला दिन 15.38
दूसरा दिन 21.59
तीसरा दिन 27.17
चौथा दिन 11.87
पांचवां दिन 10.48
छठा दिन 9.55
सातवां दिन 8.62
वीक 1 कलेक्शन 104.66
आठवां दिन 7.87
नौवां दिन 14.05
दसवां दिन 17.32
ग्यारहवां दिन 6.00
कुल कमाई 149.90

विज्ञापन
विज्ञापन
Monday box office report ajay devgn drishyam 2 varun dhawan bhediya day 4 collection
फिल्म भेड़िया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भेड़िया
बॉक्स ऑफिस पर भेड़िया की शुरुआत भले ही धीमी रही है, लेकिन कमाई के आंकड़े ठीक-ठाक रहे। पिछले तीन दिन में भेड़िया ने करीब 28 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। हालांकि ये फिल्म मंडे टेस्ट में फेल हो गई। 

विज्ञापन
Monday box office report ajay devgn drishyam 2 varun dhawan bhediya day 4 collection
फिल्म भेड़िया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भेड़िया के रिलीज होने से पहले कहा जा रहा था कि ये फिल्म दृश्यम 2 को टक्कर देगी, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। भेड़िया के चौथे दिन के कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार इस फिल्म ने सिर्फ चार करोड़ रुपये कमाए हैं। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 32.55 करोड़ रुपये हो गया है। चलिए जानते हैं अब तक इस फिल्म ने कितनी कमाई की है-
 

दिन कलेक्शन (करोड़ रुपये में)
पहला दिन 7.47
दूसरा दिन 9.57 
तीसरा दिन 11.5
चौथा दिन 4.00
कुल कमाई 32.55

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed