फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monday Box Office Report: टॉम क्रूज की फिल्म ने कमाए इतने करोड़, ऐसा रहा कार्तिक-आयुष्मान का प्रदर्शन

Tue, 31 May 2022 03:39 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 31 May 2022 03:39 PM IST
विज्ञापन
Monday Box Office Report Bhool Bhulaiyaa 2 Anek F3 Don Tamil Film Top Gun Maverick KGF chapter 2
box office collection - फोटो : social media

सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्म ने तमिल, तेलुगू और बॉलीवुड फिल्मों का पछाड़ दिया। एक तरफ जहां कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2', आयुष्मान खुराना स्टारर 'अनेक', वरुण तेज अभिनीत 'एफ 3: फन एंड फ्रस्ट्रेशन' और शिव कार्तिकेयन की 'डॉन' ने मिलकर 12.81 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं 'टॉप गन मेवरिक' ने सोमवार तक 13.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। पढ़िए हमारी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट...

Monday Box Office Report Bhool Bhulaiyaa 2 Anek F3 Don Tamil Film Top Gun Maverick KGF chapter 2
भूल भुलैया 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भूल भुलैया 2
'भूल भुलैया 2', बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। दूसरे साप्ताहांत अच्छा प्रदर्शन करने के बाद कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी अभिनीत फिल्म ने सोमवार को 5.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इसके साथ ही अनीस बज्मी की फिल्म ने 11 दिनों में कुल 128.19 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

Monday Box Office Report Bhool Bhulaiyaa 2 Anek F3 Don Tamil Film Top Gun Maverick KGF chapter 2
अनेक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अनेक
आयुष्मान खुराना की 'अनेक' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो रही है। बॉक्स ऑफिस पर खराब शुरुआत के बाद फिल्म ने रविवार तक सिर्फ 6.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं सोमवार की बात करें तो फिल्म के संग्रह में और गिरावट देखने को मिली है। फिल्म ने अपने चौथे दिन सिर्फ 0.50 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Monday Box Office Report Bhool Bhulaiyaa 2 Anek F3 Don Tamil Film Top Gun Maverick KGF chapter 2
एफ 3 फन एंड फ्रस्ट्रेशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एफ 3: फन एंड फ्रस्ट्रेशन
फिल्म 'एफ 3: फन एंड फ्रस्ट्रेशन' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग के साथ ही 10.26 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था। वहीं अब अनिल रविपुडी द्वारा लिखित और निर्देशित, 'F3: फन एंड फ्रस्ट्रेशन' ने चार दिनों में कुल 48.56 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वरुण तेज स्टारर ने सोमवार को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर 5.81 करोड़ रुपये की कमाई की है।

विज्ञापन
Monday Box Office Report Bhool Bhulaiyaa 2 Anek F3 Don Tamil Film Top Gun Maverick KGF chapter 2
'डॉन' - फोटो : सोशल मीडिया

डॉन
डॉन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। शिव कार्तिकेयन स्टारर फिल्म ने अब तक 88.75 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। यदि हम डे वाइज कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने सोमवार को एक करोड़ रुपये की कमाई की है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed