{"_id":"63292ff3a664ca751578e884","slug":"monday-box-office-report-brahmastra-part-1-shiva-collection-day-11-karthikeya-2-siya-vendhu-thanindhathu-kaadu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Report: सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर धीमी हुई ब्रह्मास्त्र की रफ्तार, बाकी फिल्मों का ऐसा रहा हाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Box Office Report: सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर धीमी हुई ब्रह्मास्त्र की रफ्तार, बाकी फिल्मों का ऐसा रहा हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Tue, 20 Sep 2022 08:46 AM IST
सार
बॉक्स ऑफिस पर लंबे समय से कई फिल्में लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। साउथ फिल्मों से लेकर हिंदी सिनेमा तक तरह-तरह की फिल्में शानदार प्रदर्शन करते हुए ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।
विज्ञापन
1 of 5
Box Office Report
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉक्स ऑफिस पर लंबे समय से कई फिल्में लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। साउथ फिल्मों से लेकर हिंदी सिनेमा तक तरह-तरह की फिल्में शानदार प्रदर्शन करते हुए ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। एक ओर जहां बॉलीवुड फिल्म ब्रह्मास्त्र हर कई अपनी कमाई के आंकड़ों से सभी को चौका रही है तो वहीं साउथ की भी कुछ फिल्में दर्शकों की वाहवाही लूट रही हैं। किसी भी फिल्म के प्रदर्शन में उसकी कमाई के आंकड़े बेहद अहम भूमिका निभाते हैं। तो आइए जानते हैं बीते दिन यानी सोमवार को कैसा रहा सभी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन-
2 of 5
ब्रह्मास्त्र
- फोटो : सोशल मीडिया
ब्रह्मास्त्र
रिलीज के बाद से ही करोड़ो की कमाई कर रही रणबीर-आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र इस साल शानदार प्रदर्शन करने वाली हिंदी फिल्मों में से एक है। फिल्म ने पहले ही दिन से कई रिकॉर्ड तोड़े। इसी बीच अब फिल्म के 11वें दिन हुए कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। फिल्म ने सोमवार को अच्छी-खासी कमाई की है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 'ब्रह्मास्त्र' ने सोमवार को 5.50 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसके बाद इस फिल्म का कुल कलेक्शन 220.75 करोड़ रुपये हो गया है। बता दें कि यह 'ब्रह्मास्त्र' की अब तक की सबसे कम कमाई है।
3 of 5
वेंधु थानिंधथु काडू
- फोटो : सोशल मीडिया
वेंधु थानिंधथु काडू
साउथ फिल्म 'वेंधु थानिंधथु काडू' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। कार्तिकेय 2, सीता रामम जैसी छोटे बजट की फिल्मों की ही तरह इस फिल्म ने भी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर लिया है। 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म 'वेंधु थानिंधथु काडू' ने चार दिनों में ही अपनी लागत से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं, बात करें पांचवें दिन की को फिल्म ने सोमवार को 1.50 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म ने देशभर में 25.55 करोड़ का कारोबार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मॉनसून राग
- फोटो : Social media
मॉनसून राग
कन्नड़ फिल्म मॉनसून राग तेलुगू फिल्म सी/ओ कंचारपालेम की रीमेक है। एस रविंद्रनाथ के निर्देशन में बनी यह फिल्म शुरुआत से ही काफी धीमी कमाई कर रही है। धनंजय और रचिता राम स्टारर की फिल्म के चौथे दिन के कलेक्शन के आंकड़े सामने आ चुके हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने सोमवार को लगभग 10 लाख का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म के कुल कमाई 0.73 करोड़ हो गई है।
विज्ञापन
5 of 5
सिया
- फोटो : सोशल मीडिया
सिया
विनीज कुमार सिंह की फिल्म 'सिया', एक रेप पीड़ित लड़की की कहानी है। दृश्यम फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्देशक मनीष मुंद्रा हैं। विनीत कुमार सिंह के साथ इस फिल्म में पूजा पांडे लीड रोल में हैं। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं पा रही है। फिल्म ने पांच ने दिन में 4.10 करोड़ की कमाई कर ली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।