सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में लगी हुई हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। मार्च की पहली तारीख को रिलीज हुई फिल्म 'लापता लेडीज' खूब सुर्खियां बटोर रही है। इसके अलावा फरवरी में रिलीज हुई शाहिद कपूर और कृति सेनन की 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया', यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' और विद्युत जामवाल की 'क्रैक' भी अभी सिनेमाघरों में टिकी हुई है। कई फिल्में धुंआधार कमाई कर रही हैं, तो कुछ बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई हैं। इन सभी फिल्मों का सोमवार को क्या हाल रहा, आइए जानते हैं....
Monday Box Office: मंडे टेस्ट में फेल हुई 'लापता लेडीज', यामी की 'आर्टिकल 370' की कमाई में गिरावट
इसके अलावा फरवरी में रिलीज हुई शाहिद कपूर और कृति सेनन की 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया', यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' और विद्युत जामवाल की 'क्रैक' भी अभी सिनेमाघरों में टिकी हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' एक मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शुरुआत से ही ये फिल्म चर्चा में छाई रही है। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर कुछ खास कमाई नहीं की थीं, लेकिन दूसरे दिन इसके कलेक्शन में उछाल देखने को मिला। आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 75 लाख रुपये कमाए। वहीं दूसरे दिन 1.45 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने तीसरे दिन रविवार को 1.80 करोड़ रुपये का कारोबार किया। हालांकि सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। चौथे दिन फिल्म ने महज 38 लाख रुपये का कारोबार किया है। इसी के साथ ही इसका टोटल कलेक्शन 4.28 करोड़ रुपये हो गया है।
Trailer Launch: जामनगर से छुट्टी मिलते ही मुंबई में लगा सितारों का मेला, आज एक साथ लॉन्च होंगे ये तीन ट्रेलर
यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म में यामी के अभिनय प्रदर्शन की भी जमकर तारीफ हुई है। आदित्य सुहास जंभाले के निर्देशन में बनी फिल्म 'आर्टिकल 370' का बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। हालांकि बीते दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। सोमवार को यानी कि 11वें दिन 'आर्टिकल 370' ने 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही 'आर्टिकल 370' का कलेक्शन 52.60 करोड़ रुपये हो गया है।
विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल की फिल्म 'क्रैक जीतेगा तो जिएगा' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में विद्युत और अर्जुन के साथ-साथ नोरा फतेही भी एक्शन करती हुई नजर आई हैं। आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर जबर्दस्त कमाई की थी। हालांकि बाद में इसकी कमाई में लगातार गिरावट गेखने को मिली है। 'क्रैक' से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, फिल्म उन उम्मीदों पर खरा नदीं उतर पाई है। सोमवार को यानी 11वें दिन फिल्म ने सिर्फ 18 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की कुल कमाई 13.33 करोड़ रुपये हो गई है।
शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। अमित जोशी और आराधना शाह ने इस फिल्म के जरिए दर्शकों के सामने अनोखी कहानी पेश की। इस फिल्म में पहली बार बड़े पर्दे पर शाहिद-कृति की जोड़ी देखने को मिली है। फिल्म में कृति सेनन ने रोबोट का किरदार निभाया है। 25वें दिन फिल्म ने 50 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म का टोटल कलेक्शन 80.40 करोड़ रुपये हो गया है।
Emraan Hashmi: कंगना के भाई-भतीजावाद के दावे से हैरान हैं इमरान, कहा- 'गैंगेस्टर' में उन्हें मुख्य भूमिका मिली