सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में लगी हुई हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। इस समय सिनेमाघरों में 'लापता लेडीज', 'आर्टिकल 370', 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' प्रदर्शित हो रही हैं। वहीं, हाल ही में रिलीज हुई अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म 'शैतान' दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। फिल्म पहले दिन से जबर्दस्त कमाई कर रही है। वहीं, कुछ दिनों पहले रिलीज हुई लापता लेडीज टिकट खिड़की पर उम्मीद के मुताबिक कमाल नहीं दिखा सकी। वहीं, आर्टिकल 370 लोगों के दिलों को जीतने में कामयाब रही है। इन सभी फिल्मों का सोमवार को क्या हाल रहा, आइए जानते हैं....
Monday Box Office: अजय देवगन की 'शैतान' को लगा झटका, जानें 'लापता लेडीज' समेत अन्य फिल्मों को कैसा रहा हाल
इस समय सिनेमाघरों में 'लापता लेडीज', 'आर्टिकल 370', 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' प्रदर्शित हो रही हैं। वहीं, हाल ही में रिलीज हुई अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म 'शैतान' दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वीकएंड पर इसकी कमाई में और ज्यादा इजाफा आया है। विकास बहल के निर्देशन में बनी यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस के पहले मंडे टेस्ट में फेल हो गई है। फिल्म का कलेक्शन रविवार के मुकाबले सोमवार को काफी कम रहा है। अजय देवगन के अलावा आर माधवन और ज्योतिका भी अहम भूमिका में नजर आई हैं। इसने रविवार को करीब 20.50 करोड़ कमाए थे। वहीं, सोमवार को यानी चौथे दिन फिल्म ने 7 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 61 करोड़ रुपये हो गई है।
Adah Sharma: हर बेटी को सीखने चाहिए आत्मरक्षा के कौशल, ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ शहीदों को हमारा सलाम
यामी गौतम स्टारर 'आर्टिकल 370' का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है। ये फिल्म दर्शकों के दिलों को छूने में सफल साबित हुई है। 'आर्टिकल 370' शुरुआत से जबर्दस्त कमाई कर रही है। हालांकि, सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। यामी की फिल्म ने 18वें दिन 85 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म ने 66.55 करोड़ की कमाई कर ली है।
किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' एक मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शुरुआत से ही ये फिल्म लगातार चर्चा में छाई रही है। हालांकि, 'लापता लेडीज' दर्शकों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई है। फिल्म के विषय और कहानी की खूब तारीफ हो रही है। मगर कमाई के मामले में यह फिल्म सुस्त चाल चल रही है। सोमवार यानी 11वें दिन लापता लेडीज ने महज 21 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म का टोटल कलेक्शन 8.96 करोड़ रुपये हो गया है।
शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया दर्शकों को काफी पसंद आई है। हालांकि, फिल्म की कमाई धीमी रफ्तार से आगे बढ़ती नजर आ रही है। फिल्म को रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा का समय हो गया। इसकी कमाई की बात करें तो सोमवार यानी 32वें दिन तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने 15 लाख रुपये कमाए है। वहीं, फिल्म की टोटल कमाई अब 83.75 करोड़ रुपये हो गई है।
Sunny Singh: सनी सिंह की बहन के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे तमाम सितारे, कार्तिक आर्यन की एंट्री ने लूटी महफिल