{"_id":"5d624ca48ebc3e93b532a1e7","slug":"monday-flashback-actress-shantipriya-worked-with-akshay-kumar-in-film-saugandh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्षय कुमार की इस हीरोइन ने शादी कर छोड़ी थी इंडस्ट्री, 35 की उम्र में पति की हो गई थी मौत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्षय कुमार की इस हीरोइन ने शादी कर छोड़ी थी इंडस्ट्री, 35 की उम्र में पति की हो गई थी मौत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 26 Aug 2019 07:52 AM IST
विज्ञापन
shantipriya
- फोटो : social media
अक्षय कुमार की 1991 में आई फिल्म 'सौगंध' तो आपको याद ही होगी । इस फिल्म में अक्षय के एक गरीब लड़के का रोल निभाया था । ये अक्षय की डेब्यू फिल्म थी । ये फिल्म कुछ खास नहीं चल पाई थी लेकिन इससे अक्षय कुमार को काफी फायदा मिला था । इस फिल्म में अक्षय के साथ शांति प्रिया नाम की हीरोइन ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
Trending Videos
shantipriya
- फोटो : social media
फिल्म में अक्षय के साथ शांति प्रिया की केमेस्ट्री और उनके लुक्स को दर्शकों ने काफी पसंद किया था । इस फिल्म में अक्षय और शांति प्रिया के बीच एक बोल्ड किस भी था जिसने उस वक्त खूब सुर्खियां बटोरी थीं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
shantipriya
- फोटो : social media
जहां इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद अक्षय को 'खिलाड़ी' सीरीज ने फेमस कर दिया और स्टार बना दिया वहीं शांति प्रिया संघर्ष करती रह गईं। क्या आप जानते हैं कि असल में शांति प्रिया कौन हैं और आजकल क्या कर रही हैं ?
अमिताभ ने किया बड़ा खुलासा-मेरे ना रहने पर अभिषेक को नहीं मिलेगी पूरी प्रॉपर्टी, ऐसे होगा बंटवारा
अमिताभ ने किया बड़ा खुलासा-मेरे ना रहने पर अभिषेक को नहीं मिलेगी पूरी प्रॉपर्टी, ऐसे होगा बंटवारा
Akshay Kumar and Shantipriya
- फोटो : file photo
शांति प्रिया जब बॉलीवुड में कुछ खास नहीं कर पाईं तो उन्होंने सिद्धार्थ रे से 1999 में शादी कर ली और फिल्मों को अलविदा कह दिया, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। 2004 में उनके पति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पति की मौत के बाद परिवार का सारा भार शांति प्रिया के कंधों पर आ गया।
विज्ञापन
शांति प्रिया
शांति प्रिया को अपने दो बेटों को भी पालना था और यही सोचकर उन्होंने 2008 में वापसी की। वो 'माता की चौकी' और 'द्वारिकाधीश' जैसे दो टीवी शोज में नजर आईं। शांतिप्रिया की आखिरी फिल्म 2011 में आई थी और तब से अभी तक उनकी कोई फिल्म या प्रोजेक्ट के बारे में कुछ पता नहीं है।