{"_id":"5e0adde08ebc3e87b57f47d1","slug":"monday-flashback-kader-khan-son-sarfaraz-khan-running-acting-academy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कादर खान ने बेटे को बॉलीवुड में लॉन्च करने से कर दिया था मना, ये काम कर पिता का नाम कर रहे रोशन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कादर खान ने बेटे को बॉलीवुड में लॉन्च करने से कर दिया था मना, ये काम कर पिता का नाम कर रहे रोशन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 31 Dec 2019 11:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
kader khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कादर खान ने आज ही के दिन कनाडा में अंतिम सांस ली थी। कादर खान अपनी पत्नी अजरा, बेटे सरफराज और पोते-पोतियों के साथ कनाडा में रहते थे । कादर खान के आखिरी वक्त पर उनका बेटा सरफराज ही उनके साथ था। कादर खान का एक और बेटा है जिसका नाम कद्दुस है । कादर खान ने बॉलीवुड में करियर बनाया और वो एक कॉमेडियन के तौर पर सफल भी हुए लेकिन उन्होंने कभी अपने बेटों को लॉन्च करने के बारे में नहीं सोचा ।
2 of 7
सरफराज खान
कादर खान एक स्टार किड के तौर पर अपने बेटे सरफराज और कद्दुस को लॉन्च कर सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया । जानते हैं कि वो क्या वजह थी कि कादर खान अपने बेटों को बॉलीवुड में लॉन्च नहीं करना चाहते थे । एक्टर होने के चलते कादर खान के घर में एक्टिंग का माहौल था।
3 of 7
सरफराज खान
बचपन में जब उनका बेटा सरफराज टीवी देखता तो उनका मन करता था कि वो भी एक्टिंग करें। उसी माहौल को देखते हुए सरफराज ने भी एक्टर बनने के बारे में सोचा। लेकिन सरफराज ने कभी अपने पिता को इस सपने के बारे में नहीं बताया।कादर खान नहीं चाहते थे कि उनका कोई भी बेटा एक्टर बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
सरफराज खान
उनका सपना था कि पहले सभी अपनी पढ़ाई पूरी करें। पढ़ाई पूरी करने के बाद जब सरफराज ने अपने पिता को एक्टर बनने के बारे में बताया तो उन्होंने ये कहकर मना कर दिया था कि वो कोई अमिताभ बच्चन नहीं हैं और उन पर पैसे लगाने से पहले वो दो बार सोचेंगे।
विज्ञापन
5 of 7
कादर खान सरफराज खान
पिता की ऐसी बात सुनकर सरफराज को दुख तो हुआ लेकिन उन्होंने अपने दम पर कुछ करने की ठान ली। इसे किस्मत का खेल ही कहा जाएगा कि उन्हें फिल्मों में भी काम मिल गया। वो बात अलग है कि सरफराज फिल्मों में अपनी पहचान नहीं बना पाए। कहने को तो सरफराज ने सलमान खान के साथ फिल्म 'तेरे नाम' और 'वॉन्टेड' में काम किया। लेकिन एक हीरो के तौर पर सफलता उनसे कोसों दूर रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।