बॉलीवुड सितारों के बीच काम के दौरान नोकझोंक होना आम बात है। मगर, कई बार हालात इतने बिगड़ जाते हैं कि सारे हदें पार हो जाती हैं। ऐसा ही एक वाकया दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी और बॉलीवुड के मि. परफेक्शनिस्ट आमिर खान के साथ घटा। दरअसल, यह बात है फिल्म 'जबरदस्त' (1985) के वक्त की। आमिर खान इस फिल्म से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर जुड़े थे। शूटिंग के बीच कुछ ऐसा हुआ कि अमरीश पुरी ने आमिर खान की क्लास लगा दी। आखिर ऐसा क्या हुआ था? आइए जानते हैं...
Monday Flashback: जब फिल्म के सेट पर अमरीश पुरी ने आमिर को लगाई थी जमकर फटकार, जानिए वह दिलचस्प किस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर के पास थी यह जिम्मेदारी
संजीव कुमार, सनी देओल, जया प्रदा, राजीव कपूर, रति अग्निहोत्री और तनुजा जैसे सितारों से सजी फिल्म 'जबरदस्त' का निर्देशन आमिर खान के चाचा नासिर हुसैन ने किया था। आमिर बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर रहे थे। अमरीश पुरी के लिए आमिर खान एक आम न्यूकमर असिस्टेंट डायरेक्टर थे। एक सीन की शूटिंग चल रही थी। आमिर खान का काम सीन की तारतम्यता का खयाल रखना था। नासिर हुसैन ने एक्शन कहा और सीन की शूटिंग शुरू हुई। इसी बीच आमिर ने देखा कि अमरीश पुरी साहब ने पिछले शॉट में जहां हाथ रखा था, अगले शॉट में वो थोड़ा अलग है। आमिर ने इस वजह से उन्हें टोका। लेकिन शूट में खोए अमरीश पुरी ने उन्हें अनसुना कर दिया।
पसंद नहीं आई आमिर की टोकाटाकी!
इधर आमिर खान भी अपने काम को लेकर पूरी तरह गंभीर थे और वह एकदम परफेक्ट शॉट चाहते थे, जिस चीज के लिए वह जाने जाते हैं। आमिर उस दौरान कैमरे के पीछे की बारीकियों को सीख रहे थे। वह हर छोटी से छोटी बात का ध्यान रख रहे थे। इसी के चलते उन्होंने अमरीश पुरी को टोका था। मगर, अपने काम में खोए अमरीश पुरी ने जब बात को अनसुना कर दिया तो आमिर खान ने एक बार फिर उन्हें टोका। अमरीश पुरी के ध्यान न देने पर आमिर खान ने फिर अपनी बात दोहराई। इसके बाद सेट पर जो हुआ, सभी लोग सन्न रह गए।
Kartik Aaryan: 'शहजादा' पिटने के बाद अगली फिल्म पर कार्तिक की नजर, 'सत्यप्रेम की कथा' के लिए लिख दी ऐसी बात
नासिर हुसैन ने संभाली बात
आमिर खान के बार-बार टोके जाने के बाद अमरीश पुरी बुरी तरह बिफर गए। उन्होंने अपनी दमदार आवाज में आमिर खान को फटकारना शुरू कर दिया। पूरी यूनिट अवाक रह गई। अमरीश पुरी लगातार आमिर पर चिल्लाते रहे। इसके बाद आमिर खान के चाचा नासिर हुसैन ने दखल दी और अमरीश पुरी को वहां से लेकर गए।
Akshay Kumar: कपिल शर्मा शो में खिलाड़ी कुमार ने खींची हसीनाओं की टांग, मौनी को नागिन बुला पति को बताया सपेरा
साथ में नहीं की कोई फिल्म
नासिर हुसैन ने अमरीश पुरी को किसी तरह से समझाया कि गलती उन्हीं की है, आमिर तो बस अपना काम कर रहे थे। अमरीश पुरी को भी आखिर अपनी गलती का अहसास हुआ। उन्होंने बाद में आमिर खान से अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी। बता दें कि अमरीश पुरी और आमिर खान ने कभी साथ में काम नहीं किया। फिल्म 'दामिनी' में आमिर खान ने जरूर कैमियो किया था। लेकिन, फिल्म में दोनों का साथ में कोई सीन नहीं था।
OTT This Week: मनोज बाजपेयी-धर्मेंद्र देंगे मनोरंजन का डबल डोज, इस हफ्ते ओटीटी पर देखें ये फिल्में-वेब सीरीज