फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Ranbir: आलिया की खुशी दोगुनी करने के लिए रणबीर ने किया स्पेशल काम, रात 2 बजे एक्ट्रेस के पल को बनाया खास

Mon, 27 Feb 2023 12:39 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 27 Feb 2023 12:39 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt Ranbir Kapoor: Actress wins zee cine award husband turns photographer for her clicked cute photos
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : social media

जिंदगी से स्पेशल पलों को हमेशा हर कोई कैमरे में कैद करना चाहता है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक सभी ऐसा करने से पीछे नहीं हटते हैं। ऐसा ही कुछ बीते दिन बॉलीवुड के सबसे चर्चित बी-टाउन कपल्स में से एक आलिया और रणबीर ने किया। रविवार रात बेस्ट एक्ट्रेस   का अवॉर्ड जीतने के बाद आलिया भट्ट ने अपनी एक स्पेशल तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की, जो तेजी से वायरल हो रही है। आलिया की इस तस्वीर को और खास यह बात बनाती है कि इस फोटो को अभिनेत्री के पति रणबीर ने क्लिक किया था।

Alia Bhatt Ranbir Kapoor: Actress wins zee cine award husband turns photographer for her clicked cute photos
आलिया भट्ट - फोटो : insta

आलिया की लगातार दूसरी जीत
बीती रात साल 2023 के जी सिने अवार्ड्स में आलिया के नाम की धूम रही। रेड कार्पेट से लेकर अवॉर्ड्स तक सभी जगह आलिया का नाम गूंजा। दरअसल, 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में अपनी भूमिका के लिए आलिया ने यह अवॉर्ड अपने नाम किया। लगातार जीते दूसरे अवॉर्ड के बाद आलिया की खुशी का ठिकाना नहीं था। ऐसे में अभिनेत्री ने खुशी जाहिर करते हुए रात दो बजे अवॉर्ड के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की।
Akshay Kumar: कपिल शर्मा शो में खिलाड़ी कुमार ने खींची हसीनाओं की टांग, मौनी को नागिन बुला पति को बताया सपेरा

Alia Bhatt Ranbir Kapoor: Actress wins zee cine award husband turns photographer for her clicked cute photos
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : insta

पति ने इस पल को बनाया और खास
अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर आलिया ने एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें अभिनेत्री बेड पर बैठी हैं और उन्होंने हाथ में जी सिने अवॉर्ड पकड़ा हुआ है। इस पल और तस्वीर को यह बात और खास बनाती है कि इस फोटो को उनके पति रणबीर कपूर ने खींचा था। आलिया ने तस्वीर साझा करते हुए रणबीर को उनकी तस्वीर क्लिक करने के लिए धन्यवाद भी कहा। अभिनेत्री ने लिखा, 'स्पेशल मेंशन मेरे हसबैंड के लिए, जो बड़ी ही शांति से साथ रात के दो बजे मेरी फोटो क्लिक कर रहे हैं।'
image

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt Ranbir Kapoor: Actress wins zee cine award husband turns photographer for her clicked cute photos
आलिया भट्ट - फोटो : insta

आलिया के किलर लुक ने सबको किया हैरान
पति रणबीर को शुक्रिया कहने के साथ-साथ आलिया ने लिखा, 'गंगु लव, शुक्रिया इस सम्मान के लिए। संजय लीला भंसाली सर मेरे पास यह बताने के लिए शब्द नहीं है कि मैं आपकी कितनी शुक्रगुजार हूं।' आलिया इस इवेंट में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रही थीं। ग्रीन कलर के थाई हाई स्लिट गाउन में आलिया की खूबसूरती और निखर कर आ रही थी। अभिनेत्री के फैंस उनको इस लुक में देखकर काफी खुश थे क्योंकि आलिया ने काफी मेहनत के साथ अपने आप को बेटी के जन्म के बाद फिट कर लिया है।  
Monalisa: अफेयर के सवालों पर मोनालिसा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- खबर पढ़कर उड़ जाती थी रातों की नींद

विज्ञापन
Alia Bhatt Ranbir Kapoor: Actress wins zee cine award husband turns photographer for her clicked cute photos
आलिया भट्ट - फोटो : social media
इन फिल्मों में नजर आएंगी आलिया
आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री जल्द ही करण जौहर ने निर्देशन में बनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म में एक बार फिर उनके साथ रणवीर सिंह की जोड़ी दिखाई देगी। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में इन दोनों के अलावा शबाना आजमी, धर्मेंद्र, जया बच्चन मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके साथ ही आलिया जल्द ही हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में अपना एक्शन अवतार दिखाएंगी। 
Box Office Report: रविवार को 'पठान' के आगे फीकी पड़ी अक्षय की 'सेल्फी', लाखों में सिमटी 'शहजादा' की कमाई
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed