फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Movie Release This Week: कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, मार्च की शुरुआत में ये 31 फिल्में करेंगी धमाका

Mon, 27 Feb 2023 11:49 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 27 Feb 2023 11:49 AM IST
विज्ञापन
Movie Release this week lapata ladies Ghaznavi hindi tamil other languages films will release in feb end
लापता लेडीज, इनकार - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेप्रेमियों के लिए फरवरी का आखरी हफ्ता और मार्च की शुरआत बेहद खास होने वाली है... दिल और पॉपकॉर्न थाम के बैठिए... सोमवार से शुरू हो रहे फरवरी के आखरी हफ्ते में एक साथ कई फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। इन फिल्मों में हॉरर, रोमांस के साथ एक्शन और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगता दिखाई देगा। सोमवार से शुरू हो रहे इस पूरे हफ्ते में हिंदी की दो बड़ी फिल्मे रिलीज होने जा रही है। हिंदी के अलावा तमिल, कन्नड़, मलयालम के साथ अन्य भाषाओं की भी कई बेहतरीन फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देंगी। तो चलिए बिना देर किए एक नजर डालते हैं इस हफ्ते जनवरी 27 से 7 मार्च तक रिलीज होने वाली फिल्मों की पूरी लिस्ट पर...
Movie Release this week lapata ladies Ghaznavi hindi tamil other languages films will release in feb end
लापता लेडीज, गजनवी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में तीन फिल्में
इस हफ्ते बॉलीवुड में तीन बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली हैं, जिनमें तीनो फिल्में एक-दूसरे को जबरदस्त टक्कर देती नजर आएंगी। क्योंकि इन दोनों फिल्मों में बॉलीवुड के बड़े स्टार्स मौजूद हैं। निर्देशक के रूप में किरण राव 12 साल बाद अब, अपनी नई फिल्म 'लापता लेडीज' के साथ वापस आई हैं। इसका टीजर आमिर खान स्टारर लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था, जो पिछले साल 11 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांता, स्पर्श श्रीवास्तव, छाया कदम और रवि किशन की मुख्य भूमिकाएं हैं। दूसरी तरफ ‘शशांक’, ‘गांधीगीरी’, राम की जन्मभूमि’, ‘लफंगे नवाब’, ‘काशी टू कश्मीर’ जैसी सामाजिक मुद्दों पर बेहतरीन फिल्में निर्देशित कर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले निर्देशक सनोज मिश्र की नई फिल्म ‘गजनवी' एक बहुत ही अलग विषय पर बनी है। इस फिल्म में राजवीर सिंह, हेरम्ब त्रिपाठी, तान्या मिश्रा, आर. के सिंह, वीरेंद्र कमांडो, आदित्य रॉय, नवीन शर्मा, दीपक सूठा, अनिल अंजुनिल, ब्रजेश सिंह जैसे मंजे हुए कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Movie Release this week lapata ladies Ghaznavi hindi tamil other languages films will release in feb end
पुली, गीतासक्षिगा - फोटो : सोशल मीडिया

तमिल भाषा में आने जा रही हैं पांच फिल्में
तीन मार्च को तमिल भाषा की पांच फिल्मों के बीच घमासान देखने को मिलेगा। इस हफ्ते सिनेमाघरों में तमिल की 'पुली', 'इनकार', 'बलगम', 'गीतासक्षिगा' और 'आर्गेनिक मामा हाइब्रिड अल्लुदु' रिलीज होने जा रही है।

यह भी पढ़ें:  देशभर में बिक चुके 'पठान' के तीन करोड़ से ज्यादा टिकट, बना दिया यह खास रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
Movie Release this week lapata ladies Ghaznavi hindi tamil other languages films will release in feb end
किदुगु, अरियावन - फोटो : सोशल मीडिया
तमिल में होगी महा भिड़ंत
इस हफ्ते तमिल भाषा की छह फिल्मों के बीच जबरदस्त घमासान देखने को मिलेगा। इनमें फिल्म 'विज्हिठेलु', 'कुत्त्रप्पिन्नानी', 'अगलियन', '65', 'अरियावन', 'किदुगु', 'इन कार' और 'कडुवा' फिल्में शामिल हैं, जो एक साथ रिलीज होंगी। 

यह भी पढ़ें: जी सिने अवॉर्ड्स में दिखा कलाकारों का जलवा, रेड कार्पेट पर उतरे फिल्मी जगत के सितारे
 
विज्ञापन
Movie Release this week lapata ladies Ghaznavi hindi tamil other languages films will release in feb end
एम्बेसडर, 19.20.21 - फोटो : सोशल मीडिया

कन्नड़ में होगी दो की टक्कर
वहीं, इस हफ्ते कन्नड़ बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के बीच टक्कर देखने को मिलेगी, यानी यह हफ्ता कन्नड दर्शकों के लिए काफी शानदार रहने वाला है। कन्नड़ भाषी फिल्म 'दूरदर्शन', 'एम्बेसडर', 'प्रजराज्य', 'कदाला थीरादा भार्गवा', '19.20.21', 'नाकुमुखा', 'बेगा' और फिल 'रक्षा तंत्र' रिलीज होने जा रही है।


यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार की 'सेल्फी' को नहीं मिला छुट्टी का फायदा, रविवार को भी फिल्म की कमाई सुस्त

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed