बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार का स्टारडम लगातार बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही फिल्मों के कारण घटता जा रहा है। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'सेल्फी' ने भी दर्शकों को बुरी तरह से निराश किया है। जहां सभी लोग अक्षय कुमार की फिल्म 'सेल्फी' की बुराई कर रहे हैं, वहीं हमेशा की तरह उनके फैंस अभिनेता के सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ कर रहे हैं। लेकिन सवाल उठता है कि ऐसा क्या हुआ कि लोग अचानक से 'सेल्फी' स्टार के सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ करने लगे। दरअसल, अक्षय 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे थे, जहां उन्होंने मौनी रॉय से लेकर सोनम बाजवा के साथ भरपूर मजाक किया।
Akshay Kumar: कपिल शर्मा शो में खिलाड़ी कुमार ने खींची हसीनाओं की टांग, मौनी को नागिन बुला पति को बताया सपेरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में सबके चहेते अक्षय कुमार चार हसीनाओं के साथ 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे। इस एपिसोड में अक्षय कुमार के साथ नोरा फतेही, सोनम बाजवा, मौनी रॉय और दिशा पटानी ठहाके लगाती नजर आईं। सभी कलाकार कपिल के चर्चित शो में वह अपने नॉर्थ अमेरिका टूर 'द एंटरटेनर्स' को प्रमोट करने के लिए पहुंचे थे। जहां कपिल शर्मा अपने शो के स्टेज पर इतनी सारी हसीनाओं को देखकर अपनी फ्लर्टिंग स्किल दिखाने से नहीं चूके, वहीं खिलाड़ी कुमार ने ऐसी-ऐसी बातें कि सबकी आंखें फटी रह गईं और पेट हंसते-हंसते दुख गया।
शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें खिलाड़ी कुमार मौनी रॉय का जमकर मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं। प्रोमो में देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार मौनी का नाम लेते हुए कहते हैं कि अभी शादी हुई है इनकी। इनको इस बात की टेंशन है कि नागिन का रोल इन्होंने किया तो इनके पति को लोग बीन बजाने के लिए देते हैं। इसी तरह की बातों के साथ मौनी रॉय की टांग खींचने वाले अक्षय कुमार की बातें सुनकर अभिनेत्री कहती हैं, 'आप बहुत बुरे हैं।' मौनी के बाद अक्षय के निशाने पर दिशा पाटनी आ जाती हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)
दिशा की टांग खींचते हुए अक्षय कुमार कहते हैं, 'दिशा को घूमने का शौक है। तो इसे भाई इस बात की टेंशन है कि कहीं सफारी में जाए तो वहां कहीं टाइगर न मिल जाए।' इसके बाद अक्षय ने सोनम बाजवा को भी खूब छेड़ा। वह बोले- 'सोनम बाजवा पहले एयरहोस्टेस थी। इसको लेकर हमें टेंशन है कि फ्लाइट में कोई बेल बजाएगा तो कहीं ये उठकर न चली जाए। फिर हमें रोकना पड़ेगा कि नहीं तेरे लिए घंटी नहीं बजाई बैठ।' कपिल शर्मा शो के इस प्रोमो को देखकर सभी पेट पकड़कर हंस रहे हैं और खूब कमेंट भी कर रहे हैं।
जहां एक तरफ अक्षय कुमार 'द कपिल शर्मा शो' में धमाल मचा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी फिल्म 'सेल्फी' सिनेमाघरों में फिसड्डी साबित हुई है। फिल्म पहले ही दिन से खराब प्रदर्शन कर रही है। 'सेल्फी' ने तीन दिनों में महज 10.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म को रविवार की छुट्टी का बिल्कुल भी फायदा नहीं मिला है। इस फिल्म में अक्षय के साथ इमरान हाशमी हैं और यह साउथ की हिट फिल्म 'ड्राइविंग लाइसेंस' का रीमेक है।