ड्रीम गर्ल। बॉलीवुड की अभिनेत्री हेमा मालिनी को इसी नाम से पुकारा जाता है। अपने दौर की दिग्गज अदाकाराओं में शुमार रहीं हेमा के अभिनय के साथ-साथ खूबसूरती के भी लोग दीवाने रहे हैं। दर्शक हेमा मालिनी का नाम सुनकर फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों की ओर उमड़ पड़ते थे। निर्माता-निर्देशक भी इस बात से वाकिफ थे और एक्ट्रेस को अपनी फिल्मों में साइन करने के लिए लाइन लगाए रहते थे। इन्हीं में एक निर्माता थे प्रेमजी और वे हेमा मालिनी के साथ फिल्म करने के लिए इच्छुक थे। हालांकि, उनकी स्क्रिप्ट पसंद न आने के कारण हेमा मालिनी उनकी फिल्म का हिस्सा नहीं बन पा रही थीं। लेकिन, एक रोज हेमा मालिनी को स्क्रिप्ट भी पसंद आई और वे प्रेम जी की फिल्म का हिस्सा भी बनीं। वह भी बिना किसी फीस की डिमांड किए। वो कैसे? आइए जानते हैं पूरा किस्सा...
MONDAY FLASHBACK: जब बजट की कमी के चलते रोक दी गई थी हेमा मालिनी की फिल्म, तब खुद ड्रीम गर्ल ने दिया था समाधान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमजी का बड़ा मन था कि वे हेमा मालिनी के साथ कोई फिल्म करें। लेकिन, हेमा मालिनी को स्क्रिप्ट पसंद न आती और वे रिजेक्ट कर देतीं। एक दिन अभिनेत्री ने प्रेमजी के सामने अपनी बात रखी और कहा कि अगर वे मीरा पर कोई फिल्म बनाएंगे तो वे जरूर करेंगी। बता दें कि हेमा मालिनी भगवान श्रीकृष्ण में बेहद आस्था रखती हैं। हेमा मालिनी के इस प्रस्ताव पर प्रेमजी तुरंत तैयार हो गए।
हेमा मालिनी के साथ फिल्म करने को लेकर प्रेमजी बेहद उत्साहित थे और बिना देर किए वे गुलजार के पास पहुंच गए। उन्होंने गुलजार से तुरंत एक बढ़िया स्क्रिप्ट लिखने को कहा। इस बार हेमा मालिनी के पास भी फिल्म में काम करने से इनकार की कोई वजह नहीं थी। स्क्रिप्ट लिखी गई और फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई, लेकिन फिल्म की शूटिंग रोकनी पड़ी। हेमा मालिनी भी काम करने को तैयार थीं, काम शुरू हो चुका था, लेकिन इस बार बजट बाधा बन गया। बजट कम पड़ गया, इसलिए शूटिंग रोक दी गई।
Prem Chopra: प्रेम चोपड़ा ने बांधे रणबीर और बॉबी की तारीफों के पुल, नकारात्मक किरदार को लेकर साझा किया अनुभव
फिल्म रोकने की वजह से जब हेमा मालिनी रूबरू हुईं तो वे सीधे प्रेमजी के पास पहुंचीं। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं ये फिल्म भगवान कृष्ण के प्रति प्रेम, आस्था और श्रद्धा की वजह से कर रही हूं। मेरे लिए पैसे मायने नहीं रखते। आप श्रद्धा से जो भी मुझे दोगे मैं रख लूंगी। फिल्म की शूटिंग शुरू कीजिए'। इस तरह हेमा मालिनी ने बिना फीस की फरमाइस की शूटिंग शुरू कराई।
Salaar: अमेरिका में प्रभास की 'सलार' का जलवा, एडवांस बुकिंग में कमा डाले इतने करोड़
बता दें कि ये किस्सा 1979 का है और उस दौर में हेमा मालिनी नामचीन अभिनेत्री थीं। प्रेम जी ने तय किया कि जिस दिन हेमा सेट पर आएंगी वे उसी दिन पैसे देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जो लिफाफा और पैसे हेमा मालिनी को सेट पर मिली, वह आज भी उनके पास है। वे इसे भगवान कृष्ण का आशीर्वाद मानती हैं। बता दें कि फिल्म 'मीरा' वर्ष 1979 में आई थी।
Twinkle Khanna: ट्विंकल खन्ना ने बढ़ती उम्र पर साझा किए अपने विचार, अभिनेत्री को सता रहा था इस बात का डर