फिल्मों में साथ काम करते हुए सितारों के बीच खूब पक्की यारी हो जाती है। मगर, सबके साथ ऐसा नही हैं। इसी दुनिया में कई सितारे एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन बन बैठते हैं। इनके बीच पनपी कड़वाहट से न सिर्फ इनके रिश्ते खराब होते हैं, बल्कि निर्माता-निर्देशक तक माथा पकड़कर बैठने को मजबूर हो जाते हैं। ऐसा ही एक किस्सा अनिल कपूर और सनी देओल से जुड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बार फिल्म के एक सीन की शूटिंग के दौरान सनी देओल वास्तव में अनिल कपूर का गला दबाने लग गए थे। आइए इस बार मंडे फ्लैशबैक में जानते हैं वह किस्सा
Monday Flashback: जब शूटिंग करते-करते अनिल कपूर का गला दबाने लगे थे सनी देओल, निर्देशक ने किया था बीच-बचाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनी देओल ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। उन्हें सबसे ज्यादा एक्शन के लिए जाना जाता है। कहा जाता है कि फिल्मों में गुस्सैल दिखने वाले और मारधाड़ करने वाले सनी देओल असल जिंदगी में काफी सरल और शांत है। मगर, एक बार वह रियल लाइफ में भी काफी गुस्से में आ गए थे। उनका यह गुस्सा एक्टर अनिल कपूर पर निकला था।
यह बात है वर्ष 1989 की। सनी देओल और अनिल कपूर तब फिल्म 'जोशीले' की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म से ये दोनों स्टार्स पहली बार पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले थे। फिल्म में उनके साथ दिवगंत एक्ट्रेस श्रीदेवी भी थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में जब क्रेडिट देने के वक्त अनिल कपूर का नाम पहले दिखाया गया तो इसे लेकर सनी काफी गुस्सा हो गए। लेकिन, फिर शेखर कपूर के समझाने पर एक्टर ने वह बात खत्म कर दी।
Konkona Sen: लस्ट स्टोरीज 2 के लिए कोंकणा सेन शर्मा की इंस्पीरेशन बनी दोस्त की बाई, एक्ट्रेस का बड़ा दावा
इसके बाद सनी और अनिल कपूर फिल्म 'राम अवतार' में साथ काम करने वाले थे। फिल्म में दोनों का एक एक्शन सीन था, जिसमें सनी को धीरे से अनिल का गला दबाना था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब सीन शूट होने लगा तो पता नहीं सनी के मन में क्या आया कि उन्होंने सच में ही अनिल का गला दबा दिया।
Palak Purswani: 'बिग बॉस के घर में इस व्यवहार की कड़ी निंदा होनी चाहिए', जद हदीद पर बरसीं पलक पुरस्वानी
स्थिति यह बन आई कि निर्देशक के कट बोलने के बाद भी सनी देओल नहीं रूके। ऐसे में खुद सनी देओल से अनिल को छुड़वाने के लिए खुद निर्देशक को आगे आना पड़ा। कहा जाता है कि अनिल कपूर ने इसका जिक्र तब मीडिया बातचीत में भी किया था। कहा जाता है कि तभी से सनी देओल और अनिल कपूर के बीच दूरियां आ गईं।
Urfi Javed: 'फुकरा इंसान' ने उर्फी जावेद संग काम करने से किया इनकार? जानें क्या है पीछे की सच्चाई