फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monday Flashback: जब निर्देशक ने माधुरी दीक्षित को दिखा दिया था फिल्म से बाहर का रास्ता, इस कारण बिगड़ी थी बात

Mon, 11 Sep 2023 08:25 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 11 Sep 2023 08:25 AM IST
विज्ञापन
Monday Flashback: when tinnu anand asked madhuri dixit to remove blouse for a film scene but actress refused
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित अपनी खूबसूरती और अभिनय के लिए जानी जाती हैं। दर्शक उनका नाम सुनकर ही कोई फिल्म देखने का मन बना लेते हैं। एक्ट्रेस को लेकर दर्शकों के बीच इस दीवानगी को जानते हुए भी एक बार निर्देशक ने उन्हें फिल्म से बाहर करने को तैयारी कर ली थी। क्या आप इस बात पर यकीन करेंगे? शायद नहीं लेकिन ऐसा सच में हुआ था और एक्ट्रेस को फिल्म से बाहर का रास्ता दिखाने वाले निर्देशक टीनू आनंद थे। क्या थी इसकी वजह ? आइए जानते हैं।

Monday Flashback: when tinnu anand asked madhuri dixit to remove blouse for a film scene but actress refused
टीनू आनंद-माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इस दिलचस्प किस्से का खुलासा एक बार खुद टीनू आनंद ने किया था। कालिया और शहंशाह जैसी लोकप्रिय फिल्मों में मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ काम करने वाले टीनू आनंद ने 1989 में 'शनाख्त' नाम की फिल्म के लिए लीड रोल में बिग बी और माधुरी दीक्षित को चुना था। शूटिंग के पहले दिन ही एक सीन को लेकर टीनू की माधुरी दीक्षित से तीखी बहस हो गई। बात इतनी बढ़ गई थी कि उन्होंने अभिनेत्री को लगभग फिल्म से निकाल ही दिया था। टीनू आनंद ने घटना का खुलासा करते हुए एक सीन का जिक्र किया था, जिसमें अमिताभ बच्चन जंजीरों में बंधे होते हैं। 

Monday Flashback: when tinnu anand asked madhuri dixit to remove blouse for a film scene but actress refused
शिनाख्त - फोटो : सोशल मीडिया

सीन के दौरान जंजीरों से बंधे अमिताभ माधुरी को बचाने की कोशिश कर रहे होते हैं, लेकिन गुंडे उन पर हावी हो जाते हैं। ऐसे में माधुरी को इस बीच आना था और कहना था- 'जंजीरों में बंधे अकेले आदमी पर क्या हमला करना, जब उनके सामने एक औरत खड़ी है।' टीनू ने दावा किया कि उन्होंने माधुरी को फिल्म साइन करने से पहले ही पूरा सीन समझा दिया था। टीनू ने बताया था, 'मैंने माधुरी से कहा कि तुम्हें पहली बार अपना ब्लाउज उतारना है। इस दौरान घास के ढेर या किसी भी चीज के पीछे कुछ छिपाना भी नहीं है, क्योंकि आप उस आदमी की मदद करने के लिए खुद को पेश कर रहे हैं जो आपकी मदद करने की कोशिश कर रहा है। इसलिए यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्थिति है और पहले दिन ही यह सीन शूट करना है। माधुरी भी इस सीन से सहमत थीं।'
Actresses: पर्दे पर कम उम्र की अभिनेत्रियों के बेटे बने ये सितारे, लिस्ट में शाहरुख से लेकर सलमान तक के नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
Monday Flashback: when tinnu anand asked madhuri dixit to remove blouse for a film scene but actress refused
माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram

किस्सा सुनाते हुए टीनू ने आगे बताया कि शूटिंग के पहले दिन जब यह सीन शूट किया जाना था, माधुरी ने सीन करने से मना कर दिया था, 'मैंने पूछा क्या हुआ? माधुरी ने कहा, 'टीनू, मैं यह सीन नहीं करना चाहती।' मैंने कहा, 'मुझे माफ करना, क्योंकि आपको यह सीन करना होगा।' माधुरी ने कहा, 'नहीं! मैं नहीं करना चाहती।' जवाब में मैंने कहा, 'ठीक है, पैकअप करो, फिल्म को अलविदा कहो। मैं अपनी शूटिंग रद्द कर दूंगा'।
South Films: साउथ की ये हिंदी डब फिल्में बॉलीवुड पर पड़ीं भारी, बॉक्स ऑफिस पर की जमकर कमाई

विज्ञापन
Monday Flashback: when tinnu anand asked madhuri dixit to remove blouse for a film scene but actress refused
माधुरी दीक्षित - फोटो : social media

बाद में अमिताभ बच्चन ने स्थिति को शांत करने की कोशिश की। उन्होंने कहा, 'रहने दो, तुम उससे बहस क्यों कर रहे हो? अगर उसे कोई समस्या है।' लेकिन टीनू भी अपने बात पर अड़े रहे और कहा, 'अगर उसे आपत्ति थी, तो उसे फिल्म साइन करने से पहले ऐसा करना चाहिए था। बाद में माधुरी के सेक्रेटरी आए और टीनू से कहा कि माधुरी ये सीन करने के लिए तैयार हैं'। हालांकि, बाद में यह फिल्म ही कभी रिलीज नहीं हो सकी।
G20 Summit 2023: जी20 सम्मेलन की सफलता से झूमा बॉलीवुड, अमिताभ से लेकर अक्षय तक ने पीएम मोदी को दी बधाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed