फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monday Flashback: जब गुरु ने वहीदा रहमान को भरतनाट्यम सिखाने से कर दिया था इनकार, मजहब था वजह

Mon, 01 May 2023 01:50 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 01 May 2023 01:50 PM IST
विज्ञापन
Monday Flashback: When Waheeda Rehman Guru Denied To Teach Her Bharatanatyam due To Being A Muslim Know Detail
वहीदा रहमान - फोटो : अमर उजाला

वहीदा रहमान अपने जमाने की मशहूर अदाकाराओं में शुमार रहीं। उन्होंने अभिनय के अलावा अपने डांस से भी दर्शकों पर अलग छाप छोड़ी। हर फिल्म में अपने शानदार डांस से वह दर्शकों का दिल जीत लेतीं। इसके लिए उन्होंने खूब मेहनत भी की। वहीदा रहमान ने बाकायदा भरतनाट्यम का प्रशिक्षण लिया। एक्ट्रेस ने नृत्य का प्रशिक्षण मशहूर डांस गुरु तिरूचंदरम मीनाक्षी सुंदरम पिल्लई से लिया था। हालांक, शुरुआत में पिल्लई ने एक्ट्रेस को डांस सिखाने से मना कर दिया था और इसकी वजह थी मजहब। आइए जानते हैं पूरा मामला...

Monday Flashback: When Waheeda Rehman Guru Denied To Teach Her Bharatanatyam due To Being A Muslim Know Detail
वहीदा रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

वहीदा रहमान भरतनाट्यम सीखना चाहती थीं। इसके लिए उन्हें गुरु की तलाश थी। वहीदा रहमान गुरु की शरण में गईं तो उन्होंने डांस सिखाने से इनकार कर दिया। गुरु का कहना था कि लड़की मुस्लिम है, इसलिए मैं उसे नृत्य नहीं सिखा सकता। इस बात का जिक्र खुद वहीदा रहमान ने एक डांस रियलिटी शो के दौरान किया था। इस शो के दौरान अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने वहीदा से बचपन में भरतनाट्यम के लिए ट्रेनिंग लेने में आने वाली मुश्किलों के बारे में पूछा था। 

Monday Flashback: When Waheeda Rehman Guru Denied To Teach Her Bharatanatyam due To Being A Muslim Know Detail
वहीदा रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

माधुरी दीक्षित के सवाल का जवाब देते हुए वहीदा रहमान ने बताया था, 'मैं जब चेन्नई में थी तो भरतनाट्यम सीखना चाहती थी। इसके लिए जिस गुरु की तलाश की, उन्होंने सिखाने से मना कर दिया था।' एक्ट्रेस ने कहा, 'मेरे एक दोस्त थे। मैंने उनसे कहा कि मुझे इन्हीं से सीखना है। तो उन्होंने कहा, 'नहीं, मैं इनको नहीं सिखा सकता, क्योंकि लड़की मुसलमान है।' जब उनसे पूछा गया कि इससे क्या ताल्लुक है, मुसलमान हो, या क्रिश्चियन हो या हिंदू हो?' इस पर गुरु ने कहा, 'नहीं, अपने जो पदम, वर्णम भाव हैं न, वो नहीं कर पाएगी।'
Hrithik Roshan: दूल्हा-दुल्हन के साथ शादी में थिरकते दिखे ऋतिक रोशन, 'घुंघरू' पर अभिनेता ने जमकर लगाए ठुमके

विज्ञापन
विज्ञापन
Monday Flashback: When Waheeda Rehman Guru Denied To Teach Her Bharatanatyam due To Being A Muslim Know Detail
वहीदा रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

वहीदा रहमान ने आगे बताया, 'मैंने बहुत जिद की। मेरे दोस्त ने गुरु से बात की तो उन्होंने कहा, 'अच्छा उसकी कुंडली ले आओ।' तो हमने कहा, 'हम लोगों में कुंडली नहीं बनाते हैं। इस पर गुरु ने कहा, 'यह तो बड़ी समस्या है। अच्छा चलो इसकी जन्मतिथि दो, मैं खुद इसकी कुंडली बनाता हूं। इसके बाद उन्होंने कुंडली बनाई। तो बोले, 'अरे, यह तो बड़ी ताज्जुब की बात है। यह कुंडली दिखाती है कि ये लड़की मेरी आखिरी और सबसे अच्छी स्टूडेंट होगी।'
Madhoo: मणि सर से मिलने गई थी, वहां मेरे बालों में चोटी लगी, कुछ पढ़ने को मिला, और मैं बन गई ‘रोजा’ की हीरोइन

विज्ञापन
Monday Flashback: When Waheeda Rehman Guru Denied To Teach Her Bharatanatyam due To Being A Muslim Know Detail
वहीदा रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वहीदा रहमान फिल्मों में काम नहीं करना चाहती थीं। वह डॉक्टर बनना चाहती थीं। उन्हें डांस का शौक था, इसलिए उन्होंने डांस सीखा। वर्ष 1951 में जब वहीदा रहमान के पिता गुजर गए तो परिवार के लिए पैसों की जरूरत थी। मां की भी तबीयत खराब थी। फिर परिवार को संभालने और मां के इलाज के लिए वहीदा रहमान फिल्मों में काम करने लगीं।
Bollywood: पर्दे पर साथ नजर आई इन पिता पुत्र की जोड़ी, साथ काम कर इंडस्ट्री में मचाया गदर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed