नेटफ्लिक्स की पॉपुलर थ्रिलर वेब सीरीज ‘मनी हाइस्ट’ एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार है। नेटफ्लिक्स के पांचवें और आखिरी सीजन का अंतिम भाग आज यानी 3 दिसंबर को स्ट्रीम कर दिया जाएगा। इसके साथ ही फैंस का इतना लंबा इंतजार खत्म हो जाएगा। आखिरी भाग में सबकुछ साफ हो जाएगा कि प्रोफेसर और उनकी टीम का क्या हुआ? बैंक ऑफ स्पेन से सोना चुराने में वे कामयाब रहे या स्पेशल फोर्स का निशाना बन गये। इन सारे सवालों का जवाब आपको आज ही मिलने वाला है। भारत में आप इसे कब और कितने बजे देख सकते हैं आइए जानते हैं।
Money Heist Vol 5: खत्म हो गया इंतजार, नेटफ्लिक्स पर आज इतने बजे रिलीज होगा 'मनी हाइस्ट' का आखिरी भाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कब देख सकते हैं- मनी हाइस्ट सीजन 5 का दूसरा और आखिरी वॉल्यूम शुक्रवार को नेटफ्लिक्स पर दोपहर डेढ़ बजे स्ट्रीम कर दिया जाएगा।
- कहां देख सकते हैं- अगर आपके पास नेटफ्लिक्स का सब्क्रिप्शन है तो आप इसे आज दोपहर 1.30 बजे के बाद कभी भी देख सकते हैं।
- Dabboo Ratnani (@DabbooRatnani) 3 Dec 2021
मनी हाइस्ट का आखिरी सीजन दो भागों में बांटा गया था। पहले भाग में 5 एपिसोड्स थे और आखिरी भाग में भी पांच एपिसोड्स हैं। पहला भाग 3 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज हुआ था। प्रोफेसर और उनकी टीम के बचे हुए सदस्य इस वक्त बैंक ऑफ स्पेन में हैं। आगे क्या होगा इसके लिए आपको दोपहर 1.30 बजे का इंतजार करना होगा।
📣📣📣📣📣📣📣📣📣
MARK YOUR PASSBOOKS
We’re going to the Bank of Spain!
The #MoneyHeist series finale drops tomorrow at at 1:30 pm 💃🕺
बीते सीजन में दर्शकों में जबरदस्त मनोरंजन करने वाली इस सीरीज के फाइनल सीजन को लेकर काफी उत्साहित हैं। वह यह जानने को बेताब है कि इस बार प्रोफेसर की टीम क्या करती है और प्रोफेसर और एलिसिया की लड़ाई का क्या अंत होता है। मनी हाइस्ट एक स्पेनिश लैंग्वेज की वेब सीरीज है। मनी हाइस्ट के पांचवे पार्ट में उर्सुला कोरबेरो, अल्वारो मोर्टे, इट्जियार इटुनो, पेड्रो अलोंसो, मिगुएल हेरान, जैम लोरेंटे, एस्तेर एसबो, एनरिक एर्स, डार्को पेरिक, होविक केचकेरियन नजर आएंगे।
मनी हाइस्ट 5 के पहले वॉल्यूम में पांच एपिसोड्स हैं, जिनके टाइटल इस प्रकार हैं-
एपिसोड 1- द एंड ऑफ द रोड (The End Of The Road)
एपिसोड 2- डू यू बिलीव इन रीइनकारनेशन? (Do You Believe In Reincarnation?)
एपिसोड 3- वेलकम टू द शो ऑफ़ लाइफ़ (Welcome To The Show Of Life)
एपिसोड 4- योर प्लेस इन हेवन (Your Place In Heaven)
एपिसोड 5- लिव मैनी लाइव्स (Live Many Lives)