{"_id":"6326146f8f1de4247c6a667c","slug":"money-laundering-case-nora-fatehi-brother-in-law-got-65-lakh-worth-bmw-from-sukesh-chandrasekhar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nora Fatehi: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जुड़ा नोरा फतेही के जीजा का नाम, सुकेश से मिली थी बीएमडब्ल्यू कार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nora Fatehi: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जुड़ा नोरा फतेही के जीजा का नाम, सुकेश से मिली थी बीएमडब्ल्यू कार
अभिनेत्री नोरा फतेही को भी हाल ही में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा तलब किया गया था। जैकलीन फर्नांडीज की तरह ही नोरा फतेही से भी पिंकी ईरानी के सामने बैठाकर पूछताछ की गई। जिसमें पुलिस को कई और जानकारियां भी मिली। जिसके मुताबिक, अब इस मामले में नोरा के जीजा का नाम भी सामने आया है। जिसके बाद अभिनेत्री के बहनोई महबूब उर्फ बॉबी खान से भी पूछताछ की गई है, जिसमें पता चला है कि बॉबी खान को सुकेश से एक महंगी कार गिफ्ट में मिली थी।
2 of 4
नोरा फतेही
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस को दिए अपने बयान में नोरा फतेही ने बताया कि वह सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना मारिया के एक चैरिटी कार्यक्रम में शामिल हुईं थीं, जिसके बाद सुकेश ने नोरा फतेही को बीएमडब्ल्यू कार देने की बात की थी, लेकिन अभिनेत्री के पास पहले से कार थी और इसलिए उन्होंने इसके लिए मना कर दिया था लेकिन अब जांच में सामने आया है कि सुकेश ने तकरीबन 65 लाख की कीमत वाली बीएमडब्ल्यू कार नोरा फतेही के जीजा बॉबी को उपहार में दी।
3 of 4
नोरा फतेही
- फोटो : सोशल मीडिया
जब सुकेश चंद्रशेखर ने नोरा फतेही को BMW देने की बात की थी। इसके बाद एक्ट्रेस पास शेखर नाम का एक शख्स डीलिंग के लिए पहुंचा था, जिसे नोरा ने अपने जीजा बॉबी का नंबर उसे दे दिया और बता दिया कि उन्हें बीएमडब्ल्यू की जरूरत नहीं है। इसलिए बॉबी को कार की पेशकश की गई। जानकारी के मुताबिक कार बॉबी के नाम पर पंजीकृत पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
नोरा फतेही
- फोटो : सोशल मीडिया
पूछताछ में नोरा फतेही का कहना है कि वह पिंकी ईरानी या फिर सुकेश चंद्रशेखर के कभी नहीं मिलीं। इससे पहले उन्होंने यह भी बताया था कि उन्हें सुकेश के आपराधिक प्रवृत्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। जब नोरा शक हुआ कि कुछ गड़बड़ है तो उन्होंने खुद को अलग कर लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।