'खूबसूरती के दीवाने इस दुनिया में लाखों हैं, लेकिन दिल से चाहना हर किसी के बस में नहीं.....।' हमारी इस दुनिया में ज्यादातर सभी लोग खूबसूरती के दीवाने हैं और फिर अगर सुंदरता मोनिका बेदी जैसी हो तो....तो फिर कहने ही क्या। मोनिका बेदी सिनेमा की चकाचौंध भरी इस दुनिया की वो शख्सियत जिनकी खूबसूरती का सिक्का बॉलीवुड से लेकर अंडरवर्ल्ड की काली दुनिया तक चला था। अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम की प्रेमिका के रूप में पहचानी जाने वाली मोनिका बेदी के जीवन के बहुत से किस्से आम हैं। चाहे मोनिका अपने करियर को बुलंदियों तक ले जाने में असफल रही हों, लेकिन फिर भी अभिनेत्री किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बनी ही रहती थी। विवादों में रहने वाली मोनिका को चाहने वालों की तादाद बहुत थी। अभिनेत्री को लेकर लोगों की दीवानगी का आलम यह था कि जिस जेल में वह कैदी बनकर पहुंची थीं उसी का जेलर मोनिका की खूबसूरती की गिरफ्त में आ गया था। आज मोनिका 48 साल की हो गई हैं। इस मौके पर मोनिका के इश्क में डूबे इस आशिक की कहानी हम आपके लिए लेकर आ रहे हैं...
Monica Bedi: जब जेलर के सिर चढ़ा मोनिका की खूबसूरती का नशा, अबू सलेम की गर्लफ्रेंड के साथ कर दी थी ऐसी हरकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोनिका बेदी का जन्म 18 जनवरी 1975 को चब्बेवाल में हुआ था। तेलुगू फिल्म 'ताजमहल' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली मोनिका ने बॉलीवुड में कदम सैफ अली खान के साथ रखा था। सैफ के साथ फिल्म 'सुरक्षा' करने के बाद से ही मोनिका की खूबसूरती के चर्चा इंडस्ट्री में होने लगे थे। जहां सब उम्मीद कर रहे थे कि मोनिका बॉलीवुड में एक लंबी पारी खेलेंगी, वहीं इसके उलट अभिनेत्री को एक कातिल से इश्क हो गया और सब कुछ सबकी सोच से बिल्कुल उलट हुआ। मोनिका को साल 2005 में अबू सलेम के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसके बाद मोनिका का एक ऐसा सफर शुरू हुआ जिसे वह न तो भुला सकती हैं और न ही कभी याद करना चाहती होंगी। दरअसल, मोनिका को गिरफ्तार होने के बाद जेल में अपने दिन काटने पड़े।
Photoshoots: जब फोटोशूट के लिए सितारों ने पार कीं सारी हदें, कोई हुआ टॉपलेस तो किसी ने कैमरे के सामने किया किस
फर्जी पासपोर्ट मामले में मोनिका को पहले भोपाल के जहांगीराबाद थाने में रखा गया था और बाद में भोपाल सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। मोनिका उस समय अपने जीवन के इन पलों को कोस रही होंगी, अभिनेत्री को कहीं न कहीं..मन के किसी न किसी कोने में मलाल जरूर रहा होगा। लेकिन उन्हें क्या पता था कि जेल के अंदर भी उन्हें एक ऐसा दीवाना मिल जाएगा, जो बाद में उनके के लिए मुसीबत बन जाएगा। दरअसल, भोपाल सेंट्रल जेल के जेलर पुरुषोत्तम सोमकुंवर मोनिका की खूबसूरती का दीवाना हो गए थे। वह मोनिका को देखकर अपनी सुध बुध खो बैठे थे और अपनी ड्यूटी के नियमों का उल्लंघन करके अभिनेत्री के लिए बहुत कुछ किया करते थे। जेलर पुरुषोत्तम को तो मानों मोनिका से प्यार ही हो गया था। जेलर मोनिका की हर ख्वाहिश जेल में पूरी करते थे। ऐसी खबरें भी वायरल हुईं थीं कि मोनिका को जेल में नहाने के लिए खास तौर पर डव साबुन दिया जाता था। यही नहीं मोनिका हर रोज किसी न किसी होटल का खाना खाया करती थीं और उनकी खूबसूरती खराब न हो इसलिए हर तरह के कॉस्मेटिक भी जेल के अंदर पहुंचाए जाते थे।
Adipurush Release Date: इंतजार खत्म! इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'आदिपुरुष', नई रिलीज डेट का हुआ एलान
मोनिका के लिए दीवानगी का आलम यह था कि समय से पहले ड्यूटी से जाने वाले जेल के अफसर कई-कई घंटे जेल में ज्यादा वक्त गुजारा करते थे। लेकिन फिर एक दिन इस दीवानगी ने सारी हदें पार कर दीं और कुछ ऐसा हुआ, जो मीडिया में छा गया था। दरअसल, मोनिका बेदी के जेल में होने के दौरान जेल के बाथरूम की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं। उस दौरान जेल के बाथरूम में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे। ये सभी कैमरे जेलर पुरुषोत्तम ने लगवाए थे। ऐसे में जेलर पर मोनिका का एमएमएस बनाए जाने के लिए कैमरे लगवाने का इल्जाम लगाया गया था। इतनी गर्मा गर्मी होने के बाद जेलर को आय से ज्यादा प्रॉपर्टी होने की वजह से गिरफ्तार कर लिया गया था।
Pathaan Advance Booking: खत्म हुआ फैंस का इंतजार, इस दिन से शुरू होगी 'पठान' की एडवांस बुकिंग