फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: साउथ की 'थुनिवु' और 'वारिसु' में कांटे की टक्कर, पहले हफ्ते में ही हांफने लगी 'कुत्ते'

Wed, 18 Jan 2023 09:29 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 18 Jan 2023 09:29 AM IST
विज्ञापन
tuesday Box Office Report varisu thunivu ved kuttey avatar 2 avatar the way of water collection
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

यह साल 2023 का तीसरा हफ्ता चल रहा है। पिछले हफ्ते सिनेमाघरों में अर्जुन कपूर और तब्बू स्टारर फिल्म कुत्ते रिलीज हुई है। फैंस को उम्मीद थी कि एक विलेन में भले ही अर्जुन कपूर कुछ खास कमाल न दिखा पाए हों, लेकिन इस फिल्म के जरिए शायद कोई चमत्कार कर जाएं, लेकिन ऐसा कुछ देखने को नहीं मिल रहा है। वहीं इसके अलावा साउथ की फिल्म 'वरिसु' और 'थुनिवु' का कमाल जारी है। इसके अलावा मराठी फिल्म 'वेड' और 'अवतार 2' भी धमाकेदार कमाई कर रही है। तो चलिए जानते हैं कि मंगलवार को इन फिल्मों ने कैसा प्रदर्शन किया है-

tuesday Box Office Report varisu thunivu ved kuttey avatar 2 avatar the way of water collection
कुत्ते फिल्म - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कुत्ते
अर्जुन कपूर, तब्बू और नसीरुद्दीन शाह स्टारर फिल्म कुत्ते पिछले हफ्ते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। उम्मीद जताई जा रही थी कि ये फिल्म ब्लॉबस्टर साबित होगी, लेकिन कुत्ते तो पहले हफ्ते में ही दम तोड़ती नजर आ रही है। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म ने मंगलवार को महज 62 लाख का कलेक्शन किया है। इस फिल्म की कुल कमाई 4.68 करोड़ रुपये हो गई है।

इसे भी पढ़ें- Amala Paul: अमाला पॉल को नहीं दी गई केरल के मंदिर में एंट्री, फूटा साउथ एक्ट्रेस का गुस्सा

tuesday Box Office Report varisu thunivu ved kuttey avatar 2 avatar the way of water collection
थुनिवु - फोटो : सोशल मीडिया

थुनिवु
अजीत कुमार की फिल्म 'थुनिवु' ने भी पोंगल के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर विजय की 'वारिसु' से टकराई थी। जिसके बाद साउथ में खूब बवाल भी हुआ था। शुरूआती आंकड़ों के अनुसार इस फिल्म ने मंगलवार को नौ करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 87.20 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
tuesday Box Office Report varisu thunivu ved kuttey avatar 2 avatar the way of water collection
वारिसु - फोटो : सोशल मीडिया

वारिसु
वारिसु विजय और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म है। यह फिल्म भी पोंगल के शुभ अवसर पर रिलीज हुई थी। यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है और कलेक्शन भी अच्छा कर रही है। शुरूआती आंकड़ों के अनुसार वारिसु ने मंगलवार को 15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 119.25 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
tuesday Box Office Report varisu thunivu ved kuttey avatar 2 avatar the way of water collection
वेड - फोटो : Instagram

वेड
रितेश देशमुख और जेनेलिया की फिल्म 'वेड' बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। फिल्म पहले ही दिन से दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। सिर्फ इतना ही नहीं ये फिल्म कमाई के मामले में भी मराठी फिल्मों में दूसरे नंबर पर आ चुकी है। कलेक्शन की बात करें तो शुरूआती आंकड़ों के अनुसार इस फिल्म ने मंगलवार को 94 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 49.44 करोड़ रुपये हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed