बॉलीवुड में आए दिन किसी ना किसी सेलेब्रिटी का नाम किसी दूसरे सेलेब्रिटी से जुड़ता है। चाहें अभिनेता या अभिनेत्री शादीशुदा हों या नहीं। ऐसे में बॉलीवुड में कुछ ऐसे अभिनेता भी हैं जो परफेक्ट हसबैंड का उदाहरण सेट करते हैं। ये अभिनेता ऐसे हैं जिनका शादी के बाद किसी भी अभिनेत्री के साथ कभी नाम नहीं जुड़ा। इस पैकेज में आपको बताते हैं ऐसे ही अभिनेताओं के बारे में जिनको फैंस कहते हैं आइडल हसबैंड...
ये हैं बॉलीवुड के परफेक्ट हसबैंड्स, शादी के बाद नहीं जुड़ा किसी भी अभिनेत्री के साथ नाम
अभिषेक बच्चन
इस लिस्ट में पहला नाम आता है अभिषेक बच्चन का। अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी को 13 साल बीत गए। इन 13 सालों में अभिषेक का नाम कभी किसी और अभिनेत्री के साथ नहीं जुड़ा।
रितेश देशमुख
अभिनेता रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा बॉलीवुड के बेस्ट कपल्स की लिस्ट में शुमार होते हैं। दोनों की जोड़ी उनके फैंस को काफी पसंद आती है। रितेश देशमुख ने साल 2012 में जेनेलिया से शादी की थी। इससे पहले भी दोनों ने कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया। शादी के बाद रितेश के किसी भी अभिनेत्री के साथ अफेयर की खबरें सामने नहीं आईं। वैसे गौर करने वाली बात ये भी है कि रितेश कभी अफेयर्स को लेकर सुर्खियों में नहीं रहे। ऐसे में फैंस रितेश को न सिर्फ परफेक्ट हसबैंड बल्कि एक परफेक्ट स्टार भी कहते हैं।
नील नितिन मुकेश
नील नितिन मुकेश ने साल 2017 में रकुक्मणि सहाय के संग सात फेरे लिए थे। नील का नाम भी शादी के बाद कभी किसी अभिनेत्री या किसी भी लड़की के साथ नहीं जुड़ा। नील और रुक्मणि परफेक्ट कपल गोल्स देते हैं।
सोनू सूद
सोनू सूद ने भले ही बॉलीवुड में विलेन के तौर पर नाम कमाया हो, लेकिन सोनू असल जिंदगी में हर तरह से हीरो हैं। सोनू ने जब बॉलीवुड में कदम रखा था, उससे पहले ही वह अपनी कॉलेज टाइम की गर्लफ्रेंड सोनाली के साथ शादी कर चुके थे। ग्लैमर इंडस्ट्री का नामी सितारा बनने के बाद भी सोनू ने कभी किसी हसीना के साथ दिलफरेबी नहीं की। दोनों की शादी को 25 साल हो चुके हैं लेकिन सोनू का नाम किसी लड़की के साथ नाम नहीं जुड़ा।
