बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर मोस्ट एक्टिव एक्टरों में से एक हैं। वो आए दिन अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए रूबरू होते रहते हैं। इसी क्रम में अमिताभ ने मदर्स डे पर अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के माध्यम से अभिनेता ने संदेश दिया है कि समय कितना भी खराब क्यों न हो आपकी मां आपकी रक्षा के लिए वहां जरूर खड़ी रहेंगी।
मदर्स डे: अमिताभ बच्चन ने साझा किया वीडियो, बताया क्यों खास होती हैं मां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो में 'कौन बनेगा करोड़पति' का मंच दिखाया गया है। अमिताभ शो में प्रतियोगियों के साथ हॉट सीट पर बैठे दिख रहे हैं। अभिनेता कहते हैं, 'आजकल सबकुछ टेक्नोलॉजी द्वारा बस यूं चुटकियों में हल हो जाता है. लेकिन एक टेक्नोलॉजी ऐसी है, जो हमारे पास तब से मौजूद है, जब सृष्टि का निर्माण हुआ था। यह टेक्नोलॉजी आज भी वर्ल्ड की सबसे एडवांस टेक्नोलॉजी है, और इस टेक्नोलॉजी का नाम है मां।'
अमिताभ बच्चन ने कहा, ''देवियों और सज्जनों, मां दुनिया की वो टेक्नोलॉजी है जिसका ना तो कोई विकल्प है और ना ही कभी कोई विकल्प हो सकता है। ऐसी कोई भी समस्या नहीं है, जिसका समाधान उनके पास ना हो। ऐसा कोई समय नहीं है, जो उनके पास हमारे लिए ना हो, उनका कनेक्शन किसी बैटरी या तार से नहीं जुड़ता, उनका कनेक्शन दिल से है। और इस टेक्नोलॉजी का जो कवरेज एरिया होता है उसे नापना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।'
T 3900 - Happy #MothersDay .. EVERY DAY is mothers day .. pic.twitter.com/WGoNvRX721
बता दें कि अमिताभ बच्चन एक बार फिर कौन बनेगा करोड़पति लेकर आ रहे हैं। इस बार कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 13 आने वाला है। इस शो में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 10 मई से शुरू हो रही है। रजिस्ट्रेशन के लिए अमिताभ बच्चन फैंस से सवाल पूछने वाले हैं, जिसका जवाब एसएमएस और सोनी लिव ऐप के जरिए देना होगा।
अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभी कई बड़ी फिल्में महामारी के चलते रिलीज के लिए रुकी हुई हैं। इनमें 'द इंटर्न', 'झुंड', 'चेहरे', 'ब्रह्मास्त्र', 'मेडे और गुडबाय' शामिल है। गौरतलब है कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते मुंबई में फिल्मों की शूटिंग को रोक दिया गया है। वहीं अब मुंबई में कोरोना के केसेस तेजी से कम हो रहे हैं।