फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mother's Day: दौर बदला तो बदल गई सिनेमा की मां, बेटे को गोली मारने वाली मां से लेकर पढ़िए ये 10 दिलचस्प किरदार

Sun, 14 May 2023 12:52 PM IST
ज्योति वर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति वर्मा Updated Sun, 14 May 2023 12:52 PM IST
विज्ञापन
Mothers Day Special Bollywood 10 Best Movies Related To Maa Karan Arjun Rakhi Gulzar jaya Bachchan Nargis Paa
मदर इंडिया-मॉम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सनातन संस्कृति में धारणा यही रही है कि पूत भले ही कपूत हो लेकिन माता कभी कुमाता नहीं होती। इसीलिए तो मां की सेवा को स्वर्ग से भी बड़ा सुख माना जाता है। हिंदी सिनेमा में मां के त्याग और बलिदान पर आधारित कई फिल्में बनी है। आज मदर्स डे पर आइए जानते हैं ऐसी 10 फिल्मों के बारे में, जिनमें मां के किरदार ने कहानी के उत्प्रेरक के रूप में काम किया..

Mothers Day Special Bollywood 10 Best Movies Related To Maa Karan Arjun Rakhi Gulzar jaya Bachchan Nargis Paa
फिल्म : मदर इंडिया (1957) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म : मदर इंडिया (1957)

कलाकार: नरगिस 

किरदार: राधा 

निर्माता, निर्देशक महबूब खान की फिल्म 'मदर इंडिया' उन चुनिंदा फिल्मों में से एक है, जिनकी चर्चा भारतीय फिल्मों के इतिहास में हमेशा होती रहेगी। इस फिल्म में राधा की भूमिका नरगिस ने निभाई जो अपने दो बेटों की परवरिश गरीबी और तमाम विपरीत परिस्थितियों में अकेली करती है। तमाम चुनौतियों के बावजूद राधा का अपने बच्चों के प्रति प्यार और समर्पण अटूट है। लेकिन जब राधा का एक बेटा बिरजू गलत रास्ते पर निकल पड़ता है तो राधा उसे गोली मार देती है। एक मां के त्याग और न्याय की जो इस फिल्म में मिसाल पेश की गई वह अद्भुत थी। यह फिल्म भारत की ओर से पहली बार अकादमी पुरस्कारों के लिए भेजी गई।

Mothers Day Special Bollywood 10 Best Movies Related To Maa Karan Arjun Rakhi Gulzar jaya Bachchan Nargis Paa
फिल्म: करण अर्जुन (1995) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म: करण अर्जुन (1995)

कलाकार: राखी गुलजार 

किरदार: दुर्गा सिंह 

फिल्म 'करण अर्जुन' में राखी गुलजार ने दुर्गा सिंह का किरदार निभाया। दुर्गा अपने जीवन में बहुत परेशानियों से गुजरी है।  पतिऔर दोनो बेटे करण अर्जुन को खोने के बाद उसे इस बात का विश्वास है कि मेरे करण अर्जुन आएंगे। यह फिल्म एक मां एक की इच्छाशक्ति और अटूट विश्वास आधारित है। दुर्गा सिंह का मानना है कि उसके करण अर्जुन आएंगे और अपने दुश्मनों का संहार करेंगे। राकेश रोशन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान और सलमान खान ने राखी गुलजार के बेटों का किरदार निभाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mothers Day Special Bollywood 10 Best Movies Related To Maa Karan Arjun Rakhi Gulzar jaya Bachchan Nargis Paa
फिल्म: कभी खुशी कभी गम 2001 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म: कभी खुशी कभी गम 2001

कलाकार: जया बच्चन

किरदार: नंदिनी रायचंद्र 

करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में जया बच्चन ने नंदिनी रायचंद्र की भूमिका निभाई है। नंदिनी अपने पति यशवर्धन रायचंद के साथ- साथ अपने दोनों बेटे राहुल और रोहन को भी बहुत प्यार करती है। पिता -पुत्र के बीच दूरियां खत्म करके नंदिनी परिवार को एक साथ फिर से जोड़ने की कोशिश करती है। फिल्म में यशवर्धन रायचंद की भूमिका अमिताभ बच्चन,  राहुल की भूमिका शाहरुख खान और  रोहन की भूमिका ऋतिक रोशन ने निभाई थी। 

विज्ञापन
Mothers Day Special Bollywood 10 Best Movies Related To Maa Karan Arjun Rakhi Gulzar jaya Bachchan Nargis Paa
फिल्म: कल हो ना हो (2003) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म: कल हो ना हो (2003)

कलाकार: जया बच्चन

किरदार: जेनिफर कपूर 

निर्देशक निखिल आडवाणी की फिल्म 'कल हो ना हो' में जया बच्चन ने जेनिफर कपूर का किरदार निभाया। अपने पति की मौत के बाद जेनिफर न केवल अपने बच्चो को अपने दम पर पालती है, बल्कि अपनी सौतेली बेटी को भी स्वीकार कर लेती है। और, उसकी परवरिश अपने सगे बच्चों की तरह करती है। जेनिफर की भूमिका के लिए पहले नीतू सिंह से संपर्क किया गया था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। इसके बाद जया बच्चन से इस भूमिका के लिए संपर्क किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed