{"_id":"5916ecca4f1c1bf207851b58","slug":"mothers-day-special-story-from-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mother's Day: 'मदर इंडिया' से 'मातृ' तक, 60 सालों में ऐसे बदले 'मां' के तेवर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mother's Day: 'मदर इंडिया' से 'मातृ' तक, 60 सालों में ऐसे बदले 'मां' के तेवर
Sun, 14 May 2017 07:53 PM IST
amarujala.com- Written by : भ्ाावना श्ार्मा
amarujala.com- Written by : भ्ाावना श्ार्मा
Updated Sun, 14 May 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
मदर्स डे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज पूरी दुनिया 'मदर्स डे' सेलीब्रेट कर रही है। ऐसे में बॉलीवुड की मां की बात ना हो, ये कैसे हो सकता है। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज सुबह से ही अपनी मां के साथ फोटो और वीडियो शेयर कर रहे हैं। बॉलीवुड में जिस तरह फिल्मों का नाम मदर इंडिया से मॉम हो गया है। उसी तरह मांओ के व्यक्तिव में भी बदलाव आया है। आइए देखते हैं पिछले 60 सालों में बॉलीवुड की फिल्मी मां ने किस तरह अपने तेवर बदल लिए हैं।
Mother's Day: 'मदर इंडिया' से 'मातृ' तक, 60 सालों में ऐसे बदले 'मां' के तेवर
2 of 6
मदर्स डे
मदर इंडिया (1957)- शायद ही कोई इस फिल्म को भुला पाएगा। महबूब खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नरगिस ने एक लाचार मां की भूमिका निभाई थी। जो अपने बच्चों के लिए दुनिया से लड़ती है। इस फिल्म में मां का किरदार बड़ा ही दुख भरा था। जिसे देख हर किसी की आंखों में आंसू आ गए थे। इस फिल्म में एक मां का अपने बेटों के लिए समर्पण दर्शकों को काफी पसंद आया था। उस समय के दर्शकों ने ऐसी दुखियारी मां को स्वीकार किया था और फिल्म सुपरहिट हो गई थी।
Mother's Day: 'मदर इंडिया' से 'मातृ' तक, 60 सालों में ऐसे बदले 'मां' के तेवर
3 of 6
मदर्स डे
मां (1976)- 'मदर इंडिया' के बाद आई धर्मेंद्र और हेमामालिनी की फिल्म 'मां'। 19 साल बाद इस फिल्म में निरूपा रॉय ने मां का रोल निभाया था। इस फिल्म में सर्कस का एक हाथी इस मां को कुचल देता है। तब धर्मेंद्र अपनी मां की मौत का बदला लेने के लिए एक-एक कर सर्कस के सारे जानवरों को मार देते हैं। इस फिल्म में एक बेटा अपनी मां की मौत का बदला लेता दिखाई दिया था। बेटा काफी संस्कारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mother's Day: 'मदर इंडिया' से 'मातृ' तक, 60 सालों में ऐसे बदले 'मां' के तेवर
4 of 6
मदर्स डे
मां (1992)- 16 साल बाद आई इस फिल्म में 'मां' का अंदाज थोड़ा अग्रेसिव नजर आया है। जया प्रदा इसमें 'मां' के रोल में नजर आई थीं। बेसिकली ये एक हॉरर फिल्म थी। जया प्रदा एक बच्चे को जन्म देते ही मर जाती हैं। फिर कुछ विलेन उनके बेटे को मारने की कोशिश करते हैं। तब जया आत्मा बनकर अपने बच्चे की रक्षा करती नजर आती हैं। फिल्म के हीरो जीतेंद्र हैं। मां अपने बच्चे के लिए बदला लेती है और उन्हें मार देती है। यहां पर मां की ममता और बदला साथ-साथ दिखाया गया है।
विज्ञापन
Mother's Day: 'मदर इंडिया' से 'मातृ' तक, 60 सालों में ऐसे बदले 'मां' के तेवर
5 of 6
मदर्स डे
जज्बा (2015)- ऐश्वर्या राय की कम बैक फिल्म 'जज्बा' में मां की ममता के अलावा उसका गुस्सा, बदला और शक्ति दिखाई गई है। जब उसके बच्चे पर आंच आती है तो वो किस तरह सारी शक्ति जुटाकर बस उसे बचाने में लग जाती है। यहां मां के दुख से ज्यादा उसका 'जज्बा' और पावर दिखाया गया है। ये मां ऑफिस भी जाती है और घर भी संभालती है। साथ ही अपनी बेटी रक्षा के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार होती है। यहां मां काफी स्टाइलिश भी लगी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।